{"_id":"6851b25062071a73880ded7f","slug":"second-accused-arrested-in-case-of-attack-and-firing-on-medical-operator-sirsa-news-c-128-1-sir1002-139588-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मेडिकल संचालक पर हमला व फायरिंग मामले में दूसरा आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मेडिकल संचालक पर हमला व फायरिंग मामले में दूसरा आरोपी काबू
विज्ञापन
ओढां। गांव ओढां में एक मेडिकल स्टोर में घुसकर संचालक पर हथियारों से हमला करने, तोड़फोड़ करने, जान से मारने की धमकी देने व फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी गांव के ही जश्नदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त 32 बोर का एक रिवॉल्वर व कारतूस का एक खाली खोल बरामद किया है।
बीती 14 मई को दो गाड़ियों व एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोगों ने गांव ओढांं में कालांवाली कैंचियों के निकट स्थित मेडिकल स्टोर (सिधू फार्मेसी) में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए मेडिकल संचालक निर्मल सिंह पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। वहीं आरोपियों ने घटना के दूसरे दिन फिर से झगड़ा करते हुए मारपीट व फायरिंग की।
इस संबंध में ओढांं पुलिस ने घायल मेडिकल संचालक निर्मल सिंह निवासी गांव ओढांं के बयान के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मारपीट व फायरिंग सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी गजराज सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले में एक आरोपी कुलदीप सिंह निवासी ओढ़ां को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है जबकि दूसरे आरोपी जश्नदीप को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।