फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   SDO did not reach SDM meeting, reprimanded engineers, said- don't make excuses

Sirsa News: एसडीएम की बैठक नहीं पहुंचे एसडीओ, इंजीनियरों को लगाई फटकार, कहा- बहाने मत बनाइए

Tue, 16 Jul 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 16 Jul 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
SDO did not reach SDM meeting, reprimanded engineers, said- don't make excuses
ओढां के बीडीपीओ कार्यालय में पंचायत व एनएचएआई के अधिकारियों से बैठक करते एसडीएम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढां। कस्बे में नेशनल हाईवे के साथ बने निकासी नालों की सफाई का मुद्दा गरमाया हुआ है। इस मसले पर सोमवार को कालांवाली के एसडीएम सुरेश रावेश ने ओढां के बीडीपीओ कार्यालय में एनएचएआई के अधिकारियों व ग्राम पंचायत के साथ बैठक की। इस दौरान एनएचआई के एसडीओ के नहीं आने पर इंजीनियरों को फटकार लगाते हुए कहा कि आप बहाने मत बनाइए। अगली बैठक में एसडीओ अपनी पूरी योजना लिखित में लेकर आना सुनिश्चित करें।
नेशनल हाईवे के साथ लगते नाले की सफाई को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने पानी की निकासी के लिए नाले बनाए थे न कि घरों के गंदे पानी की निकासी के लिए। इनकी सफाई पंचायत ही करवाए। वहीं, ग्राम पंचायत का कहना है कि अगर नाले विभाग के हैं, तो फिर बारिश का पानी नाले से ओवरफ्लो होकर पंचायती जोहड़ में नहीं आना चाहिए। ऐसे में इस मुद्दे को लेकर सोमवार को बैठक हुई। बैठक में एनएचएआई की तरफ से साइट इंजीनियर विकास हस्सू व नरेंद्र कुमार तथा मेंटेनेंस कॉन्ट्रेक्टर पहुंचे। ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच प्रतिनिधि सुखपाल सिंह तथा किसान नेता कौर सिंह कुंडर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। लोगों ने एसडीएम को बताया कि एनएचएआई के अधिकारियों ने सफाई कार्य अधर में छोड़ दिया है। पंचायत ने अपने विभाग के अधीनस्थ पुराने जोहड़ तक नाले की सफाई करवा दी है। उन्होंने कहा कि एनएचएआई के एसडीओ के साथ उनकी कई बार बैठक हो चुकी हैं, लेकिन समस्या का हल निकालने की बजाय औपचारिकता निभाई जाती रही है।
विज्ञापन




एसडीएम बोले- आपके एसडीओ क्यों नहीं आए



एसडीएम ने एनएचएआई के इंजीनियरों से पूछा कि आपके एसडीओ बैठक में क्यों नहीं आए, जबकि इसके बारे में उन्हें सूचना दी गई थी। इस पर इंजीनियर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। एसडीएम ने कहा कि आपके एसडीओ के पास एक ही जवाब होता है कि ये पानी हमारा नहीं है। पानी तो इधर से ही आएगा या तो आपको पहले इसका पूरा प्रस्ताव बनाना चाहिए था। क्या आपने पूरी समस्या देखी है, आप बहाने मत बनाइए। जब लोगों को लंबे समय से परेशानी आ रही है तो आप इसकी ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहे। हमने पहले भी इस समस्या को हल करने के निर्देश दिए थे, लेकिन स्थिति जस की तस है। रिचार्ज बोरवेल की तरफ ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा। इस पर इंजीनियरों ने कहा कि हम अभी नए आए हैं। हमने स्थिति देख ली है। 2-3 दिन का समय दीजिए। एसडीएम ने निर्देश दिए कि अगली बैठक शुक्रवार को होगी। इसमें आपके एसडीओ दूसरों को भेजने के बजाय स्वयं आना सुनिश्चित करें, अन्यथा हम विभाग को लिख देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




----



हमने अपने विभाग के अधीनस्थ नाले की सफाई करवा दी है। हाईवे के नीचे से गुजरने वाली मुख्य पुलिया बंद पड़ी है। एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा था कि इसकी सफाई आप करवा दीजिए। हम मजदूरी दे देंगे। इसके बाद हमने पुलिया खुलवा दी, लेकिन हमें अभी तक इसका भुगतान नहीं किया गया। - संदीप सिंह, ग्राम सरपंच।
- एसडीएम ने दिए निर्देश, बोले- अगली बैठक में एसडीओ अपनी पूरी योजना लिखित में लेकर आना सुनिश्चित करें
फोटो : 13

संवाद न्यूज एजेंसी
ओढां। कस्बे में नेशनल हाईवे के साथ बने निकासी नालों की सफाई का मुद्दा इन दिनों काफी चर्चा में है। इस मसले को लेकर सोमवार को कालांवाली के एसडीएम सुरेश रावेश ने ओढां के बीडीपीओ कार्यालय में एनएचएआई के अधिकारियों व ग्राम पंचायत के साथ बैठक की। बैठक में एनएचआई के एसडीओ के आने पर एसडीएम ने इंजीनियरों को फटकार लगाते हुए कहा कि आप बहाने मत बनाइए। इस साथ ही निर्देश दिए कि अगली बैठक में एसडीओ अपनी पूरी योजना लिखित में लेकर आना सुनिश्चित करें।
नेशनल हाईवे पर बरसाती नाले की सफाई को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने नाले बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए थे न कि घरों के गंदे पानी की निकासी के लिए। इनकी सफाई पंचायत ही करवाए। वहीं, ग्राम पंचायत का कहना है कि अगर नाले विभाग के हैं, तो फिर बारिश का पानी नाले से ओवरफ्लो होकर पंचायती जोहड़ में नहीं आना चाहिए। ऐसे में इस मुद्दे को लेकर सोमवार को बैठक हुई। बैठक में एनएचएआई की तरफ से साइट इंजीनियर विकास हस्सू व नरेंद्र कुमार तथा मेंटेनेंस कॉन्ट्रेक्टर पहुंचे। ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच प्रतिनिधि सुखपाल सिंह तथा किसान नेता कौर सिंह कुंडर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। लोगों ने एसडीएम को अवगत करवाया कि एनएचएआई के अधिकारियों ने सफाई कार्य अधर में छोड़ दिया है। पंचायत ने अपने विभाग के अधीनस्थ पुराने जोहड़ तक नाले की सफाई करवा दी है। उन्होंने कहा कि एनएचएआई के एसडीओ के साथ उनकी कई बार बैठक हो चुकी हैं, लेकिन समस्या के हल के बजाय औपचारिकता निभाई जाती रही है। उन्होंने कहा कि विभाग ने तीन रिचार्ज बोरवेल भी लगवाए थे, जोकि बंद हो चुके हैं। उनकी दोबारा सुध नहीं ली गई।



एसडीएम बोले- आपके एसडीओ क्यों नहीं आए, हमें विभाग को लिखना पड़ेगा

बैठक में एसडीएम ने एनएचएआई के इंजीनियरों से पूछा कि आपके एसडीओ बैठक में क्यों नहीं आए? जबकि इसके बारे में उन्हें सूचना दी गई थी। इस बात पर इंजीनियर कोई संतुष्टिजनक जवाब नहीं दे पाए। एसडीएम ने कहा कि आपके एसडीओ के पास एक ही जवाब होता है कि ये पानी हमारा नहीं है। पानी तो इधर से ही आएगा या तो आपको पहले इसका पूरा प्रपोजल बनाना चाहिए था। क्या आपने पूरी समस्या देखी है, आप बहाने मत बनाइए। जब लोगों को लंबे समय से परेशानी आ रही है तो आप इसकी ओर ध्यान क्यों नहीं दे रहे। हमने पहले भी इस समस्या को हल करने के निर्देश दिए थे, लेकिन फिर भी स्थिति जस की तस है। रिचार्ज बोरवेल की तरफ ध्यान क्यों नहीं दिया जा रहा। इस पर इंजीनियरों ने कहा कि हम अभी नए आए हैं। हमने स्थिति देख ली है। हमें 2-3 दिन का समय दीजिए। हम अपने अधिकारियों को अवगत करवाकर समस्या का हल करवाने की कोशिश करेंगे। एसडीएम ने निर्देश दिए कि अगली बैठक शुक्रवार को होगी। इसमें आपके एसडीओ दूसरों को भेजने के बजाय स्वयं आना सुनिश्चित करें, अन्यथा हम विभाग को लिख देंगे। जो भी सफाई व्यवस्था का प्लान है वो एसडीओ बैठक में लिखित में लेकर आएं।






हमने अपने विभाग के अधीनस्थ नाले की सफाई करवा दी है। हाईवे के नीचे से गुजरने वाली मुख्य पुलिया बंद पड़ी है। एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा था कि इसकी सफाई आप करवा दीजिए। हम मजदूरी दे देंगे। इसके बाद हमने पुलिया खुलवा दी, लेकिन हमें अभी तक इसका भुगतान नहीं किया गया। एनएचएआई का कहना है कि ये नाले मात्र हाईवे से बरसाती पानी की निकासी के लिए बने हैं। तो हम भी इस बात पर अडिग रहेंगे कि नालों का पानी हमारे जोहड़ में नहीं आना चाहिए। आप अपना पानी संभालें हम अपना संभाल लेंगे। - संदीप सिंह, ग्राम सरपंच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed