फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   SDO alleges poor material on road, assures assurance

Sirsa News: सड़क में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगा एसडीओ का घेराव, मिला आश्वासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
SDO alleges poor material on road, assures assurance
ग्रामीणों से बातचीत करते हुए एसडीओ। - फोटो : Sirsa
डबवाली। प्रधानमंत्री सड़क परियोजना के तहत सांवत खेड़ा से झुट्टी खेड़ा वाया खुइयां मलकाना, रामपुरा बिश्नोइयां तक सड़क में घटिया सामग्री लगाने को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीओ का घेराव कर लिया। एसडीओ ने किसी तरह ठेकेदार सहित ग्रामीणों के बीच पहुंचकर समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर अपना पीछा छुड़वाया।
विज्ञापन

सोमवार को तीन गांव के सरपंच अवतार सिंह, जगपाल सिंह, यादविंदर सिंह, पूर्व सरपंच हंसराज, पूर्व सरपंच गुरदेव सिंह, पंच बबलू, लक्खा सिंह, जीत सिंह, दीप सिंह सड़क में लगी घटिया सामग्री की शिकायत दर्ज करवाने के लिए एसडीएम कार्यालय जा रहे थे। जैसे ही दीवान खेड़ा के रास्ते से सांवत खेड़ा के टी पॉइंट पर पहुंचे तो वहां पर सड़क किनारे दो लोग सड़क का निरीक्षण करते हुए दिखाई दिए। इस पर वे वहां पर पहुंचे और उनसे बातचीत की तो पता चला कि सड़क का निर्माण कार्य करवाने वाला ठेकेदार व पीडब्ल्यूडी का एसडीओ परमजीत सिंह है। इस पर उन्होंने सड़क निर्माण में अनियमितता के बारे में बताया। इस पर एसडीओ ने उनको शीघ्र समाधान का आश्वासन देकर अपना पीछा छुड़वाया। इसी दौरान जजपा जिला अध्यक्ष सर्वजीत मसीतां मौके पर आ पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी जुटाई। उसी दौरान जिला अध्यक्ष ने एसडीओ परमजीत सिंह को कई बार कॉल किया। परंतु उन्होंने कॉल को रिसीव ही नहीं किया। करीब आधे घंटे बाद एसडीओ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें दीवान खेड़ा की तरफ करीब 3 किलोमीटर लंबी सड़क की दयनीय हालत दिखाई। ग्रामीणों का कहना है कि एसडीओ किसी भी प्रकार का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि जब तक आप इस समस्या का समाधान नहीं करते तब तक आपको जाने नहीं देंगे और उन्होंने एसडीओ का घेराव कर लिया। इस पर करीब 2 घंटों की जद्दोजहद के बाद एसडीओ परमजीत सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मंगलवार सुबह वह ठेकेदार को साथ लेकर 11 बजे इसी भाखड़ा नहर के किनारे पर सड़क की समस्या का समाधान किया जाएगा। इस पर ग्रामीणों ने एसडीओ की बात पर सहमति जताते हुए उन्हें जाने दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को मेरी कोर्ट में तारीख है। मैं वहां व्यस्त रहूंगा। इस घटना के बारे में अधिकारियों के संज्ञान में मामला दिया जाएगा। उसके बाद में ही कुछ बता पाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-परमजीत सिंह, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed