फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   SDM Suresh Ravish checking the arrangements in the municipal office.

Sirsa News: नगरपालिका कार्यालय में गैर-हाजिर मिले सफाईकर्मी, खराब मिलीं स्ट्रीट लाइटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
SDM Suresh Ravish checking the arrangements in the municipal office.
नगरपालिका कार्यालय में व्यवस्थाएं जांचते एसडीएम सुरेश रविश। 
कालांवाली। उपमंडल कालांवाली के एसडीएम सुरेश रविश मंगलवार को सक्रिय नजर आए। एसडीएम शहर में बिना ड्राइवर व बिना गनमैन के खुद गाड़ी चलाकर पहुंचे और शहर, नगरपालिका कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांचीं। इस दौरान एसडीएम ने सुबह छह बजे शहर के मुख्य बाजारों व सड़कों पर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को जांचा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें शहर में कई जगह पर स्ट्रीट लाइटें बंद व खराब मिली। इसी तरह करीब सात बजे नगरपालिका कार्यालय में पहुंचकर सफाई व्यवस्था को जांचा। कार्यालय में करीब पांच सफाई कर्मचारी गैर-हाजिर मिले। इन्हें नोटिस देकर ड्यूटी से गैर-हाजिर रहने का कारण पूछा गया है। इसी तरह सुबह करीब साढ़े 9 बजे एसडीएम सुरेश रविश ने एसडीएम कार्यालय व तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान दो-तीन कर्मचारी देरी से पहुंचे। उन्हें भी एसडीएम सुरेश रविश ने शो-कॉज नोटिस देकर जवाब मांगा है। वहीं एसडीएम ने सभी सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं कि वे अपनी ड्यूटी में जरा सी भी कोताही न बरतें। समय पर अपने कार्यालय में पहुंचे और आते ही बायोमैट्रिक तरीके से अपनी हाजिरी लगाएं। साथ में समय पर ही आमजन की समस्याओं व कामों का निपटान करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की कोई दिक्कतें न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत दिन भी एसडीएम ने किया था शहर का निरीक्षण

एसडीएम सुरेश रविश ने नगरपालिका अधिकारियों व कर्मचारियों को साथ लेकर शहर कालांवाली की मुख्य बाजारों, सड़कों व बस स्टैंड का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों, रेहड़ी संचालकों को सड़कों पर अतिक्रमण हटाने के लिए दिशा-निर्देश दिए थे। साथ में बस स्टैंड पर भी व्यवस्थाएं जांचकर आमजन के लिए सुलभ शौचालय बनाने के लिए जगह देखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed