फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   SDM gave instructions for improvement if found flaws in construction works

निर्माण कार्यों में मिली खामियां तो एसडीएम ने दिए सुधार के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
SDM gave instructions for improvement if found flaws in construction works
गलियों का निरीक्षण करते एसडीएम जयवीर यादव। - फोटो : Sirsa
सिरसा। नगर परिषद प्रशासक एसडीएम जयवीर यादव ने शुक्रवार को शहर में कई वार्डों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड 2, 10 और 13 में जाकर गलियों के निर्माण का जायजा लिया। एसडीएम ने रैन बसेरा में जाकर भी व्यवस्था जांची। जो कमियां नजर आई, ठेकेदार को तुरंत प्रभाव से सुधार करने के निर्देश जारी किए। इस दौरान उनके साथ नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम जयवीर यादव शुक्रवार को दोपहर के समय शहर में औचक निरीक्षण पर निकले। उन्होंने शहर के कीर्ति नगर एरिया में बनाई जा रही गलियों की जांच की। इसके बाद वे वार्ड की अन्य गलियों में गए और रैन बसेरा में भी पहुंचे। उन्होंने रैन बसेरा में जाकर व्यवस्था देखी ओर रजिस्टर भी चेक किया। इसके साथ-साथ ही डीसी पार्क और भादरा पार्क के साथ लगते शनिदेव मंदिर के पास सड़क पर जलभराव की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि बरसाती पानी की निकासी का प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन

अब लिए जाएंगे गलियों के सैंपल, दोबारा करेंगे निरीक्षण
जिला मुख्यालय पर अनेक गलियां ऐसी है, जहां पर बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इस दौरान एसडीएम ने नगर परिषद द्वारा करवाए गए निर्माण कार्यों की गुुणवत्ता की जांच की। नगर परिषद द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत अनेकों बार जिला प्रशासन से की गई, जिसमें बताया गया कि निर्माण होने के बाद सड़क का लेवल सही नहीं किया गया। जिस कारण इन गलियों में बारिश के बाद जलभराव हो जाता है। एसडीएम जयवीर यादव ने निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता की सामग्री लगाने के आदेश दिए। निरीक्षण में एसडीएम ने अनेक गलियों में निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पहले ठेकेदार कमियां सुधारे, फिर गलियों के सैंपल लेकर जांच होगी। इसके बाद वे एक बार फिर निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच की है, सुधार के निर्देश भी दिए हैं : एसडीएम
कई वार्डों में जाकर निर्माणाधीन या नवनिर्मित गलियों का निरीक्षण किया है। इस दौरान जो भी कमियां नजर आई, ठेकेदार को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सैंपल लेकर जांच करेंगे। रैन बसेरा में जाकर भी व्यवस्था देखी है। शनिदेव मंदिर के पास बरसाती पानी निकासी की समस्या थी, उसे भी सुधारने के आदेश दिए गए हैं।
-जयवीर यादव, एसडीएम, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed