{"_id":"67b4d15cc9a6d7b3c902065a","slug":"sdm-ate-mid-day-meal-with-children-in-pm-shri-school-sirsa-news-c-128-1-svns1027-133489-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पीएम श्री स्कूल में एसडीएम ने बच्चों के साथ खाया मिड डे मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पीएम श्री स्कूल में एसडीएम ने बच्चों के साथ खाया मिड डे मील
Tue, 18 Feb 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के साथ मिड डे मील खाते एसडीएम अर्पित।
सिरसा। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिज्जुवाली में वार्षिक उत्सव तथा एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम डबवाली अर्पित मुख्यातिथि तथा सरपंच सुरेंद्र सुथार बिज्जुवाली विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सर्वप्रथम विद्यालय प्रधानाचार्य भागा राम ने एसडीएम अर्पित संगल व सरपंच सुरेन्द्र सुथार का स्वागत किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद एसडीएम ने बच्चों द्वारा तैयार किए साइंस मॉडल की प्रदर्शनी में भाग लिया और कबड्डी के मैच का मुकाबला देखा।
इसके उपरांत एसडीएम ने मिड डे मील के खाने की व्यवस्था देखी। उसके बाद उन्होंने कहा कि वह भी बच्चों के साथ खाना खाएंगे। यह सुनकर सभी हैरान रह गए। वहीं, बच्चों की खुशी की ठिकाना नहीं रखा। बच्चों के साथ दरी पर बैठकर एसडीएम ने मिड डे मील खाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पूछा कि खाना कैसा बना है। बच्चों ने कहा कि खाना अच्छा है। उन्होंने पूछा कि क्या रोज इसी तरह का खाना आपको खाने के लिए मिलता है आज विशेष रूप से बनाया गया है। इस पर बच्चों ने कहा कि उन्हें रोज ही इसी प्रकार का खाना मिलता है। खाना अच्छा होता है। प्रधानाचार्य भागाराम ने एसडीएम अर्पित संगल व सरपंच सुरेन्द्र सुथार को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया । इस पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन प्रेम कुमार प्रवक्ता ने किया ।