फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   screening stop in the bus stand

बस अड्डे पर बंद हुई स्क्रीनिंग

Wed, 26 Aug 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
screening stop in the bus stand
जिले में कोरोना संक्रमण के बाद अनलॉक-2 में रोडवेज की बसें चलाने का आदेश जारी कर दिया था। इस दौरान मुख्यालय के आदेश पर सवारियों को स्क्रीनिंग के बाद ही बस में बिठाया जाता था। लेकिन बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने स्क्रीनिंग बंद कर दी और सवारियों को बिना स्क्रीनिंग बसों में बैठाया गया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में लॉकडाउन लगाया गया, जिस दौरान रोडवेज का सरकार ने पूर्ण रूप से चक्का जाम कर दिया था। अनलॉक-2 में रोडवेज मुख्यालय ने बसों में निर्धारित सवारियों के साथ बसों को दौड़ाना शुरू कर दिया था। वहीं इस दौरान सभी सवारियों की स्क्रीनिंग भी जरूरी कर दी थी। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी पांच टीमें गठित कर बस अड्डे पर लगाई थी। जो आने वाली सभी सवारियों की जांच करती थी। टीम सुबह पांच बजे से लेकर रात 11 बजे तक बस अड्डे पर अपनी ड्यूटियां देती थी। लेकिन बुधवार तक सवारियों की संख्या बढ़ने और सभी बसों को रूटों पर दौड़ाने के बाद विभाग ने स्क्रीनिंग बंद करवा दी है। अब सवारियों को बिना स्क्रीनिंग ही बसों में बैठाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्क्रीनिंग मशीनें हुई खराब
स्वास्थ्य विभाग की टीमों के अलावा रोडवेज परिचालकों के पास भी थर्मल स्क्रीनिंग के लिए मशीनें दी हुई है। लेकिन वह मशीनें अब काम नहीं कर रही है। परिचालक जब सवारियों को टिकट देते हैं तो उस समय स्क्रीनिंग भी की जाती है। लेकिन जब परिचालक एक या दो सवारियों की स्क्रीनिंग करते हैं, जिसके बाद मशीनें बंद हो जाती है। मशीनें न चलने के बाद सवारियों को बिना स्क्रीनिंग ही बसों में बैठा दिया जाता है। जबकि अब न ही तो बसों में सामाजिक दूरी बन रही है और न ही बस अड्डे पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बस अड्डे पर परिचालक अब सवारियों की जांच कर रहे हैं अगर कोई संदिग्ध मिलता है तो इस पर वह स्वास्थ्य विभाग को सूचना देंगे। कंटेनमेंट जोन बढ़ने के कारण टीम को हटाया गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी भी सतर्कता से काम कर रहा है और बस अड्डे से रिपोर्ट ले रहा है।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed