{"_id":"64e2578070bb6579cc037066","slug":"scooty-hit-by-roadways-bus-person-dead-woman-serious-sirsa-news-c-128-1-svns1027-4579-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रोडवेज बस की चपेट में आई स्कूटी, व्यक्ति की मौत, महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रोडवेज बस की चपेट में आई स्कूटी, व्यक्ति की मौत, महिला गंभीर
Sun, 20 Aug 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हिसार रोड स्थित पंजाब पैलेस के पास रविवार सुबह रोडवेज की किलोमीटर स्कीम बस ने स्कूटी सवार महिला व पुरुष को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला को हिसार रेफर किया गया है। यहां महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कोर्ट कॉलोनी निवासी 57 वर्षीय हरभगवान अपनी रिश्तेदार सुदेश रानी के साथ स्कूटी से गांव सिकंदरपुर में सत्संग पर गए थे। रविवार सुबह करीब 10.30 बजे वह वापस सिरसा आ रहे थे। पंजाब पैलेस के पास दिल्ली से सिरसा की तरफ आ रही तेज रफ्तार किलोमीटर स्कीम की बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी चला रहा जयभगवान दूर दो से तीन फुट दूर जा गिरा और महिला के भी सिर पर गंभीर चोट आ गई। वहीं, बस भी डिवाइडर से टकरा गई और स्कूटी उसके नीचे फंस गई। घटना होने के बाद बस में सवार सभी यात्री नीचे उतर गए। मौका पाकर चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने स्कूटी सवार महिला व पुरुष को संभाला और सूचना पुलिस को दी।
एंबुलेंस पहुंचने के बाद दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां पर घायल जयभगवान की जांच करने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला सुदेश को सिरसा से अग्रोहा रेफर कर दिया। घायल के परिजन उसे लेकर हिसार के निजी अस्पताल में पहुंचे हैं। महिला राजस्थान की रहने वाली है।
विज्ञापन
किलोमीटर स्कीम बसों का किया था विरोध
इस हादसे के बाद रोडवेज कर्मचारियों में भी काफी रोष है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के राज्य मुख्य सलाहकार चमनलाल स्वामी ने कहा कि किलोमीटर स्कीम बसों को लेकर उन्होंने 18 दिनों तक हड़ताल की थी, ताकि बसों को बेड़े में शामिल न किया जाए। सरकार ने अपने लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए स्कीम के तहत बसों को बेड़े में शामिल किया है। इसका अब नतीजा देखने को मिल रहा है। हर रोज किसी न किसी क्षेत्र में किलोमीटर स्कीम बस हादसे का कारण बन रही है। इन बसों के चालकों का न तो कोई टेस्ट लिया गया है और न ही इनके पास कोई दस्तावेज है। अनट्रेंड चालक होने के कारण लोग की जान जा रही है।
बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज परिजनों को सौंपा शव
हादसे में जयभगवान की मौत होने के बाद उसके शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के भाई गुलशन ने बस चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
बस की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि महिला घायल है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू किया जाएगा। - रणसिंह, चौकी प्रभारी खैरपुर, सिरसा।