फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Schools will open for 3 hours from today for students of classes VI to VIII

छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आज से 3 घंटे खुलेंगे स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Schools will open for 3 hours from today for students of classes VI to VIII
ीएसएसएस स्कूल डिंग में कक्षाओं में सफाई के बाद सैनिटाइज का छिड़काव करते हुए स्कूल कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। राजकीय स्कूलों के दूसरे अनलॉक में शुक्रवार से छठी से आठवीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूल खुलने को लेकर तैयारियां की जा रही है। लंबे समय से बंद पड़े कक्षाओं के कमरों को साफ करवा सैनिटाइज किया जा रहा है। कक्षाओं में बैंच की संख्या भी घटाई जा रही है, ताकि सामाजिक दूरी नियम का पालन हो सके।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशानुसार राजकीय स्कूलों को दूसरे चरण में छठी से आठवीं कक्षा की ऑफलाइन कक्षाओं के लिए शुक्रवार को पहले दिन स्कूल खोला जा रहा है। छठी से आठवीं कक्षा तक के 37580 विद्यार्थियों को भी स्कूल आने का मौका मिलेगा। स्कूल प्रभारियों की ओर से कक्षाओं को साफ और साथ ही कमरों में सैनिटाइज का छिड़काव किया जा रहा है। विद्यार्थी 50 प्रतिशत रोटेशन के सम-विषम रोल नंबर के आधार पर स्कूल आएंगे। स्कूल सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर साढ़े 12 बजे तक कर रहेगा। इस तीन घंटों में खाने के लिए छुट्टी नहीं मिलेगी। विद्यार्थी पानी पीने के लिए बोतल साथ लेकर आएगा। विद्यार्थियों के मास्क लगे होने पर ही स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा। कोविड-19 के नियमों की सख्ती से पालन करवाया जाएगा। विद्यार्थियों का कक्षा में प्रवेश से पहले तापमान जांचा जाएगा। इसका रिकॉर्ड प्रतिदिन रजिस्टर पर दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के पास रहेंगे पढ़ाई के दोनों विकल्प
कोविड के चलते विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही थी। शुक्रवार को स्कूल खुलने पर 50 प्रतिशत रोटेशन के आधार पर विद्यार्थी स्कूल पहुंचेगे। शेष 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जाएगी। ऐसे में विद्यार्थियों के पास ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के विकल्प मौजूद रहेंगे। रोस्टर नियम के तहत किसी भी विद्यार्थी की गैर हाजरी नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में प्रवेश के लिए सहमति पत्र दिखाना जरूरी
स्कूल खुलने पर विद्यार्थियों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को पहले मंजूरी देनी होगी। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने माता पिता से शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी सहमति पत्र पर माता पिता के हस्ताक्षर करवाकर लाने होंगे। सहमति पत्र के बिना विद्यार्थियों को ऑफलाइन कक्षाएं लगाने की अनुमति नहीं होगी। सहमति पत्र ना होने पर विद्यार्थी को ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।
छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को स्कूल खुुलेंगे। इस दौरान माता पिता की सहमति होने पर ही विद्यार्थी को स्कूल में आएगा। सहमति न होने पर विद्यार्थी की गैर हाजरी नहीं लगेगी और ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेगी।

आत्म प्रकाश मेहरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा

राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मेला ग्रांउड की कक्षाओं में सैनिटाइज का छिड़काव करवाते हुए प्राचार्?

राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मेला ग्रांउड की कक्षाओं में सैनिटाइज का छिड़काव करवाते हुए प्राचार्?- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed