{"_id":"66f9a2a01a0cbb689b097e44","slug":"school-students-will-stage-ramlila-practice-will-start-from-12th-sirsa-news-c-128-1-svns1027-126500-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रामलीला का मंचन करेंगे स्कूली विद्यार्थी, 12 से शुरू होगा अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रामलीला का मंचन करेंगे स्कूली विद्यार्थी, 12 से शुरू होगा अभ्यास
Mon, 30 Sep 2024 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्राइमरी विद्यालयों के विद्यार्थी रामलीला का मंचन करेंगे। बच्चों को संवाद सिखाए जाएंगे। इसके लिए उनके साथ पांच छोटे दृश्य साझा किए गए हैं। इनमें से किसी एक दृश्य को शिक्षक रोल प्ले के लिए चुन सकते हैं।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में रामलीला के मंचन को लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, जिला निपुण समन्वयक को निर्देश दिए हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों के मुखिया को निर्देश दिया है कि विद्यालयों में 12 से 27 अक्तूबर तक अभ्यास कराया जाएगा। 28 अक्तूबर को विद्यार्थी प्रस्तुति देंगे। विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रदर्शन देखने के लिए उनके माता-पिता को आमंत्रित किया जाएगा। अध्यापक रामलीला मंचन का 4-5 मिनट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे। रामलीला मंचन के लिए पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने, तीसरी, चौथी व पांचवीं कक्षा के बच्चों की तुलना में कक्षा पहली और दूसरी के बच्चों को बोलने के लिए छोटे संवाद देने, वेशभूषा और रंगमंच की सामग्री बिना किसी लागत के स्थानीय स्तर पर प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों के माता-पिता, अभिभावक, समुदाय, एसएमसी सदस्यों का सहयोग लिया जा सकता है। रामलीला मंचन का उद्देश्य बच्चों को धाराप्रवाह बोलने और शुद्ध उच्चारण में पारंगत करना है।