{"_id":"60f1d0f48ebc3ec2061da89e","slug":"school-reopen-teachers-welcome-to-students-sirsa-news-rtk61800448","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों ने तिलक लगाकर किया विद्यार्थियों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों ने तिलक लगाकर किया विद्यार्थियों का स्वागत
विज्ञापन
सिरसा। 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार से स्कूल खोल दिए गए। विद्यार्थी स्कूल में ऑफलाइन कक्षा लगने पर काफी खुश नजर आए। 50 प्रतिशत रोस्टर के तहत जिले के 110 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 70 प्रतिशत विद्यार्थी ही पहले दिन स्कूल आए। स्कूलों में कोविड गाइडलाइन का पालन हो रहा है कि नहीं यह जांचने के लिए शिक्षा अधिकारियों द्वारा स्कूलों में निरीक्षण भी किया गया।
स्कूल पहुंचने पर अध्यापकों ने कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। विद्यार्थी को सम और विषम रोल नंबर के आधार पर स्कूल बुलाया गया था। जिला शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार 50 प्रतिशत रोस्टर संख्या के अनुमानित 70 प्रतिशत विद्यार्थी स्कूल में पहुंचे हैं। शेष विद्यार्थियों के अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल में भेजने के लिए अभी सहमति नहीं जता रहे हैं। ऐसे विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई जारी रहेगी। स्कूल में प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों का मास्क व तापमान जांचा गया। साथ ही विद्यार्थियों को अभिभावकों द्वारा हस्ताक्षर कर दिए गए सहमति पत्र के बारे में भी स्कूल अध्यापक ने पूछा। विद्यार्थी अध्यापकों से रूबरू होने पर खुश नजर आए साथ ही तीन घंटे की कक्षाओं के दौरान कक्षा अध्यापकों द्वारा उन्हें पाठ्यक्रम से संबंधित काम करवाया गया।
स्वस्थ न होने पर विद्यार्थी घर रहकर करेंगे पढ़ाई
विद्यार्थियों को सम और विषम रोल नंबर के आधार पर स्कूल में कक्षाएं लगाने के लिए बुलाया जा रहा है। शिक्षा निदेशालय द्वारा विद्यार्थियों के लिए दिशा-निर्देश है कि यदि विद्यार्थी स्वस्थ नहीं है तो वह अपने घर रहकर ही पढ़ाई कर सकता है उसे स्कूल आने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
कोट्स
स्कूल खुलने के पहले दिन विद्यार्थियों के मास्क व तापमान की जांच कर ही उन्हें कक्षा में प्रवेश के लिए अनुमति दी गई।
- संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी,सिरसा।