फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   School management honored meritorious daughters

Sirsa News: मेरिट लाने वाली बेटियों को स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मानित

Sun, 05 May 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 05 May 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
School management honored meritorious daughters
सिरसा में मेरिट प्राप्त करने वाली छात्रों को सम्मानित करते अति​थि। 
सिरसा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटली की बेटियों ने एक बार फिर अपनी मेहनत से स्कूल का नाम चमकाने का काम किया है। हरिओम भारद्वाज ने बताया कि स्कूल की 24 बेटियों ने बोर्ड परीक्षा में 14 मेरिट तथा 10 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन समिति, ग्राम पंचायत और भारत विकास परिषद शाखा सिरसा द्वारा इन बेटियों को प्रोत्साहन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि भगवान कोटली एवं सरपंच ग्राम पंचायत कोटली सतीश कुमार ने संयुक्त रूप से की। विशिष्ट अतिथि के रूप में हरी कंप्यूटर से नौरंग कोटली रहे। भारद्वाज ने बताया कि कक्षा बारहवीं में निशा ने 94.4 प्रतिशत, नंदनी ने 89 प्रतिशत, ऊषा 89 प्रतिशत, कामना 86.4 प्रतिशत, रेखा 86 प्रतिशत, सलोनी 86 प्रतिशत, पायल 85.2 प्रतिशत, सुमन रानी 85 प्रतिशत, पूजा 84.4 प्रतिशत, सोनिया 84.2 प्रतिशत, पूजा 81 प्रतिशत, सोनिया 81 प्रतिशत, निशा 81 प्रतिशत, निशा 80 प्रतिशत आदि बेटियों को मेरिट प्राप्त करने पर भगवान कोटली तथा भीम कोटली प्रधान नेहरू युवा क्लब द्वारा अपने स्तर पर विशेष स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। बृजेश मिश्रा द्वारा नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि कोटली विद्यालय की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती, हरियाणा क्लचरल फेस्ट, लीगल लिटरेसी कार्यक्रम में जिला सिरसा का प्रांत स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हुए विद्यालय, गांव तथा जिले का नाम रोशन करते हुए परचम फहराया है। मलकीत सिंह पंच ने एक बेटी की पूर्ण पढ़ाई की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य विनोद कांटीवाल ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। संदीप रूंडला ने स्वागत किया। सम्मान समारोह में कुलवंत डांग, सुशील गुप्ता, राधेश्याम हंस, सोहनलाल, कुलवंत, सरोज मलिक, मेघराज, नरसी राम, प्रभु राम, हरिओम भारद्वाज, सुरेश कम्बोज, अंजलि, रेणु सिंगला, किरण बिश्नोई, रमा शर्मा, आत्मा राम, शेर सिंह, नीतू देवी, कांता, सुनीता, तारा देवी, गोपाल आदि ने बेटियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed