फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Scheme started for horticulture farmers, farmers will be benefited: JP Dalal

बागवानी किसानों के लिए योजना शुरू, किसानों को होगा लाभ : जेपी दलाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Scheme started for horticulture farmers, farmers will be benefited: JP Dalal
सिरसा। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रदेशभर के किसानों के लिए सरकार ने नई बीमा योजना शुरू की है। जल्द ही आवेदन के लिए पोर्टल शुरू होगा। इससे किसानों को लाभ होगा और 1000 रुपये प्रीमियम राशि जमा करवाकर 40 हजार रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं। कृषि मंत्री सिरसा के पंचायत भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष किन्नू की फसल किसानों की बर्बाद हो गई थी और बड़ा नुकसान हुआ था, लेकिन कोई योजना न होने से सहायता नहीं कर पाए। इस बार सरकार ने बागवानी किसानों के लिए बागवानी बीमा योजना शुरू की है। इसके तहत 1000 रुपये की बीमा राशि जमा करवाकर फसल का बीमा करवाया जा सकता है। इसके तहत 40 हजार रुपये तक का मुआवजा मिल सकता है। कृषि मंत्री ने कहा कि इसके लिए जल्द ही पोर्टल खुलेगा और आवेदन शुरू हो सकेंगे।
विज्ञापन

स्पेशल गिरदावरी को लेकर संज्ञान लें डीसी
पत्रकारों से बातचीत के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि सेम की समस्या का समाधान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि चोपटा क्षेत्र में सेम की समस्या थी। अब ट्यूबवेल लगाकर पानी नीचे उतारा गया है। अब गेहूं की फसल होने लगी है। एक सवाल के जवाब पर कृषि मंत्री ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि फसल बर्बादी की स्पेशल गिरदावरी करवाई जाए। सिरसा में किसानों की ओर से प्रस्तावित धरने के सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि किसान के वक्त धरना लगाने का वक्त नहीं है। वह तो खेत में काम करता है। कुछ लोग धरना देते हैं वह यूनियन के पदाधिकारी हैं और लोकतंत्र में उनके पास अधिकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed