फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   scam

21 लाख 55 हजार का घोटाला करने वाले 6 अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 11 Jul 2019 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
scam
स्थानीय पुलिस ने मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के उप पुलिस अधीक्षक अजय शर्मा की रिपोर्ट के आधार पर 8 वर्ष पुराने भ्रष्टाचार व घोटाले के मामले में 6 हाई प्रोफाइल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त लोगों ने 2011 में ऐलनाबाद शहर के लिए करीब 100 डस्टबिनों व रिफ्यूज कंपेक्टरों की खरीद पर लगभग 21 लाख 55 हजार का घोटाला किया था।
विज्ञापन

इस घोटाले में डीएसपी अजय शर्मा की जांच रिपोर्ट पर थाना ऐलनाबाद में तत्कालीन ऐलनाबाद नपा सचिव कुलदीप मलिक, तत्कालीन ऐलनाबाद नपा प्रधान रघुबीर जांगड़ा, सहायक महाप्रबंधक अनिल जैन, हरियाणा रोडवेज सिरसा के वर्क्स मैनेजर मनोज शर्मा, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एसके लांग्यान के खिलाफ धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग को नगरपालिका ऐलनाबाद में वेस्ट मैनेजमेंट के तहत मिली ग्रांट के दुरुपयोग की सूचना मिली थी। सीएम फ्लाइंग के डीएसपी अजय शर्मा ने मामले की तहकीकात की और इस बारे में जानकारी जुटानी शुरू की तो घोटाला सामने आया। मामले में नामजद सभी 6 अधिकारियों ने शहर ऐलनाबाद में वेस्ट मैनेजमेंट के तहत 100 डस्टबिन व रिफ्यूज कंपेक्टरों व एक गाड़ी की खरीद को दिखाते हुए सरकार को 21 लाख 55 हजार का चूना लगाया। शर्मा ने उक्त जांच की रिपोर्ट ऐलनाबाद थाना प्रभारी साधुराम को सौंप दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए उक्त लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार व घोटाले का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला
सीएफ फ्लाइंग के डीएसपी अजय शर्मा की शिकायत पर नगरपालिका ऐलनाबाद के प्रधान रघुबीर जांगड़ा, पालिका सचिव रघुबीर सिंह मलिक, अंबाला के सहायक महाप्रबंधक कृष्ण लाल, सप्लायर फर्म भारत स्टील इंडस्ट्रीज अंबाला के संचालक अनिल जैन, जिला उद्योग केंद्र सिरसा के महाप्रबंधक एसके लांग्यान, सिरसा रोडवेज के वर्कर्स मैनेजर मनोज शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
डबवाली की तर्ज पर ऐलनाबाद में हुुआ घोटाला
डबवाली नगर परिषद में इसी तर्ज पर घोटाला किया गया था। डबवाली में डस्टबिन, कचरा गाड़ी की खरीद में बड़े स्तर का घोटाला किया गया था। इस मामले की जांच भी सीएम फ्लाइंग द्वारा की गई थी। जांच में लगभग 50 लाख का घोटाला सामने आया था। इस घोटाले में वर्ष 2015 में डबवाली के तत्कालीन एसडीएम सुभाष श्योराण, नगर परिषद के तत्कालीन सचिव राजाराम, सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला, जिला उद्योग केंद्र के ज्ञानचंद, रोडवेज के वर्कर्स मैनेजर मनोज शर्मा सहित एक दर्जन अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले में शामिल अधिकारियों ने सीआईडी के तत्कालीन चीफ अनिल राव के सामने सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह की जांच पर उंगली उठाई और उनका पक्ष न रखने की शिकायत की। तब सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह द्वारा बताया गया कि डबवाली की भांति नगरपालिका ऐलनाबाद में भी इसी तर्ज पर घोटाला किया गया है। राव ने इसी फाइल पर ऐलनाबाद के मामले की जांच के आदेश कर दिए थे। जिसकी वजह से ऐलनाबाद नगरपालिका में हुआ घोटाला सामने आ पाया। सिरसा डिपो में वर्कर्स मैनेजर रहे मनोज शर्मा का डबवाली के साथ-साथ ऐलनाबाद घोटाले में अहम भूमिका रही।

जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए सभी 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शीघ्र ही सभी नामजद लोगों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया जाएगा व मामले की गहनता से जांच की जाएगी।
- साधु राम, थाना प्रभारी, ऐलनाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed