फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Satta Ka Sangram chai per charcha in Sirsa, Voters angry over development issues, expressed trust in Congress

Satta Ka Sangram: सिरसा में चाय पर चर्चा... विकास के मुद्दे पर मतदाताओं में गुस्सा, कांग्रेस पर भरोसा जताया

Thu, 23 May 2024 11:19 AM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 23 May 2024 11:19 AM IST
सार

Lok Sabha Elections 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज सिरसा पहुंचा। यहां मतदाताओं ने विकास के मुद्दों को उठाया। सिरसा के मतदाता भाजपा प्रत्याशी से नाराज भी दिखे। इस दौरान मतदाताओं ने बेरोजगारी के मुद्दे को उठाते हुए भाजपा सरकार को जमकर घेरा।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram chai per charcha in Sirsa, Voters angry over development issues, expressed trust in Congress
सिरसा में चाय पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गुरुवार को हरियाणा के सिरसा लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सिरसा लोकसभा क्षेत्र में लोगों से चाय पर चर्चा की गई। बता दें कि सिरसा लोकसभा सीट से भाजपा ने अशोक तंवर और कांग्रेस ने कुमारी सैलजा को चुनावी मैदान में उतरा है। दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला माना जाना रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


चाय पर चर्चा के दौरान एक मतदाता ने भाजपा प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि अशोक तंवर पहले किसी दूसरी पार्टी में थे, उससे पहले कांग्रेस में थे, ये तो पार्टियां बदलते रहते हैं। विकास के मुद्दे पर मतदाता बोला कि यहां कुछ विकास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा का सिरसा सीट पर दबदबा है। आने वाले पांच साल सिरसा के विकास के लिए बेहतरीन होने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद सुनिता दुग्गल के कार्यों के रिपोर्ट कार्ड के बारे पूछा गया तो एक मतदाता बोला वह तो लोगों के बीच कभी आकर मिली ही नहीं। इसलिए विकास कार्य कहां से होंगे। मतदाता ने कहा कि चुनावी समय में सरकार के मंत्रियों को आना है तो सड़कें बनाई गई हैं, वरना तो यहां हाल बुरे ही थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed