फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   satsang of baba bhuman sah

बाबा भूमणशाह के जयकारों से भक्तिमय हुआ वातावरण

Sun, 27 Dec 2015 12:24 AM IST
सिरसा /ब्यूरो
सिरसा /ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
satsang of baba bhuman sah

उदासीन संत बाबा भूमणशाह का 268वें महा-परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित महा समागम का मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह ग्राम बाबा भूमणशाह में शनिवार को यज्ञ के साथ शुभारंभ हो गया।

विज्ञापन


इस  यज्ञ में डेरे के गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज के साथ साथ अनेक श्रद्धालुओं ने भी आहुति डाली और मानवता के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


महा-परिनिर्वाण दिवस को लेकर महासमागम में होने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए श्रद्धालु बाबा भूमणशाह के जयकारों व दंडव्रत प्रणाम करते हुए पहुंचने लगे और डेरे में सेवा कार्य में लगे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेरे में स्थित पूजा स्तंभ पर शनिवार को दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी  रही और वातावरण भक्तिमय रहा। श्रद्धा, आस्था व विश्वास के साथ बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं व पुरुष सर्दी की परवाह किए बिना श्रद्धा भाव से जयकारे लगाते हुए मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह पहुंचकर आशीर्वाद ले रहे हैं।

महा समागम के लिए मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह को भव्य रूप से सजाया गया है। डेरे के सेवक सचिव विनोद एडवोकेट ने बताया कि डेरे में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर सेवा, चिकित्सा सेवा, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, रहने-ठहरने व आपकालीन सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।



डिंग थाना पुलिस की ओर से तीन दिवसीय मेले के लिए सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा हरियाणा रोडवेज की ओर से सिरसा बस स्टेंड से बस सेवा मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह के लिए उपलब्ध है।

27 दिसंबर को रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर व शबद कीर्तन का शुभारंभ गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज करेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed