फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sarpanchs from all over the district descended on Kali Patti Dam roads, first jammed Baba Bhuman Shah Chowk road and then staged a sit-in in front of the small secretariat for an hour.

काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे जिलेभर के सरपंच : पहले बाबा भूमण शाह चौक रोड किया जाम और फिर लघु सचिवालय के समक्ष दिया एक घंटे तक धरना

Mon, 20 Feb 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 20 Feb 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sarpanchs from all over the district descended on Kali Patti Dam roads, first jammed Baba Bhuman Shah Chowk road and then staged a sit-in in front of the small secretariat for an hour.
शहर के ओवरब्रिज पर प्रदर्शन करते सरपंच। संवाद
बोले- हम 29 अधिकार लेने के लिए सड़कों पर हैं, जब तक मांग नहीं होती पूरी जारी रहेगा आंदोलन
विज्ञापन

फोटो: 23 से 25
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। ई-टेंडरिंग के विरोध में सरपंचों का आंदोलन तूल पकड़ता जा रहा है। पंचायत मंत्री के हिसाब न देने के बयान का विरोध करते हुए जिलेभर के सरपंचों ने काली पट्टी बांधकर शहर में रोष मार्च निकाला। सरपंचों ने बाबा भूमण शाह चौक पर 10 मिनट तक रोड जाम किया। इसके बाद लघु सचिवालय के समक्ष धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर में एक घंटे तक जाम की स्थिति भी बनी रही। प्रदर्शन में केवल पांच महिला सरपंच शामिल रहीं।
जिलेभर के सरपंच सोमवार को शहर के हाथी पार्क में एकत्र हुए। यहां पर सरपंचों ने सिर और हाथों पर काली पट्टियां बांधी आंबेडकर चौक से होते हुए ओवरब्रिज, बरनाला रोड से बाबा भूमण शाह चौक पहुंचे। यह पर 10 मिनट तक रोड जाम करने के बाद वे लघु सचिवालय के समक्ष पहुंचे। प्रदर्शन की अध्यक्षता राज्य सरपंच एसोसिएशन की उपप्रधान संतोष बैनीवाल ने की। उन्होंने कहा कि सरपंच अपने 29 अधिकारियों को लेने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनका आंदोलन इसी तरह से जारी रहेगा। वे रोड जाम करने व लघु सचिवालय का घेराव करने में भी पीछे नहीं हटेंगे। एसोसिएशन के सदस्य जसकरण सिंह कंग ने कहा कि पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली की ओर से बयान दिया गया है कि पिछले प्लान में उन्होंने जिन सरपंचों को बजट दिया है उनकी तरफ से उस राशि का हिसाब तक नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार जिस भी सरपंच को बजट देती है। उसके पूरे दस्तावेज और बिल तैयार होने के बाद ही काम हो पाता है। पांच से छह प्रकार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही राशि जारी होती है। फिर भी मंत्री इस तरह के बयान जारी कर सरपंचों की मांगों को दबाना चाहते हैं। इस मौके पर वेदप्रकाश, नरेश कुमार, संदीप सिंह, जितेंद्र कुमार, राम प्रताप सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


एक घंटे तक शहर में बनी रही जाम की स्थिति
सरंपचों के रोष मार्च के कारण शहर के ओवरब्रिज से लेकर बरनाला रोड पर एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इसके कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। यातायात पुलिस ने वाहनों के रूट को डायवर्ट भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम और डीडीपीओ को सरपंचों ने सौंपा मांग पत्र
लघु सचिवालय के समक्ष करीब आधा घंटा रोष प्रदर्शन करने के बाद सरपंचों से मांग पत्र लेने के लिए एसडीएम राजेश कुमार और डीडीपीओ राजेंद्र कुमार मांग पत्र लेने के लिए पहुंचे। यहां पर सरपंचों ने उनकी मांगों को मंत्री तक पहुंचने की अपील की। जिसके बाद अधिकारियों ने उनकी मांग को मंत्री तक पहुंचने का आश्वासन दिया। वहीं सरपंचों ने अधिकारियों को कहा कि आप मांग पूरी करवाने का भी आश्वासन दे दो।

--------
बिजली मंत्री आवास का रास्ता बंद, पुलिस बल रहा तैनात
सरपंचों के प्रदर्शन की सूचना के बाद पुलिस ने बाबा भूमण शाह चौक से मंत्री आवास की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरिकेड लगाकर आवाजाही बाधित कर दी। सरपंच बाबा भूमण शाह चौक पर पहुंचे तो बैरिकेड के आगे पुलिस बल तैनात था। ऐसे में सरपंचों ने बाबा भूमण शाह चौक पर ही धरना दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed