फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sarpanch should keep the embankments of his village strong, inform the administration for necessary resources.

Sirsa News: सरपंच अपने गांव के तटबंधों को रखें मजबूत, आवश्यक संसाधन के लिए प्रशासन को बताएं

Thu, 11 Jul 2024 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 11 Jul 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Sarpanch should keep the embankments of his village strong, inform the administration for necessary resources.
उपायुक्त ने बैठक में घग्गर नदी के पास के गांवों के सरपंच, ग्राम सचिव व पटवारी के साथ बाढ़ से बचाव के प्रबंधों पर की चर्चा
विज्ञापन

फोटो- 14
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। उपायुक्त आरके सिंह ने वीरवार को स्थानीय पंचायत भवन में घग्गर नदी के पास के गांवों के सरपंचों, ग्राम सचिवों व पटवारियों के साथ बाढ़ से बचाव के प्रबंधों पर बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि बाढ़ से निपटने के पिछले अनुभव के आधार पर सरपंच बाढ़ से बचाव के प्रबंधों की तैयारी रखें। सरपंच अपने गांवों के तटबंधों को मजबूत रखें। इसके लिए जो भी आवश्यक संसाधन चाहिए उसके बारे में प्रशासन में अवगत करवा दें।

उपायुक्त ने कहा कि सरपंच, ग्राम सचिव व पटवारी के साथ तालमेल रखें। घग्गर के तटबंधों पर नजर रखें, कही भी तटबंध टूटने या जलस्तर बढ़ने की आशंका लगती है तो तुरंत प्रशासन के संज्ञान में लाएं। हम सभी को गत वर्ष जिला आई बाढ़ से हम सभी ने बड़ी सीख लेते हुए सभी को सजग रहने की आवश्यकता है ताकि वैसी स्थिति पुन: उत्पन्न न हो। उपायुक्त ने सरपंचों से बातचीत की और उनकी समस्याएं भी जानी तथा मौके पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि घग्गर के तटबंधों के साथ लगते गांव के किसान ठिकरी पहरा लगाकर लगातार जलस्तर पर निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि पिछली बार ग्रामीणों का जिला प्रशासन को भरपूर सहयोग मिला था, उसके परिणाम स्वरूप हम उस आपदा से निकल पाए थे। उन्होंने कहा कि हमें घबराने होने की आवश्यकता नहीं है। वर्तमान में स्थिति ठीक है और मानसून सीजन के कारण आने वाले कुछ दिन हमें अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसके अलावा अफवाहों से भी बचें। उन्होंने कहा कि प्रशासन व गांव के बीच में सरपंच, ग्राम सचिव व पटवारी महत्वपूर्ण कड़ी है। आधुनिक युग में तकनीकी रूप से अपडेट रहें। इस अवसर पर डीआरओ राजकुमार, डीडीपीओ अनूप सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed