{"_id":"66e54245d2780e58a60f64e5","slug":"santosh-beniwal-extended-her-support-to-congress-candidate-bharat-singh-beniwal-in-ellenabad-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: ऐलनाबाद में कांग्रेस को राहत, टिकट न मिलने से नाराज संतोष बैनीवाल मानी, पार्टी प्रत्याशी को समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: ऐलनाबाद में कांग्रेस को राहत, टिकट न मिलने से नाराज संतोष बैनीवाल मानी, पार्टी प्रत्याशी को समर्थन
Sat, 14 Sep 2024 01:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:36 PM IST
सार
महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष टिकट न मिलने से नाखुश थीं। शनिवार को उन्होंने दड़बाकलां में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक में भरत सिंह बैनीवाल भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
संतोष बैनीवाल के समर्थन में पहुंचे कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद
विस्तार
ऐलनाबाद से कांग्रेस टिकट की दावेदार संतोष बैनीवाल मान गई हैं और उन्होंने पार्टी प्रत्याशी भरत सिंह बैनीवाल को समर्थन दे दिया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष टिकट न मिलने से नाखुश थीं। शनिवार को उन्होंने दड़बाकलां में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक में भरत सिंह बैनीवाल भी पहुंचे थे।
गांव दड़बाकलां निवासी भरत सिंह बैनीवाल 2005 में दड़बा हलकां से कांग्रेस की ही सीट पर विधायक रह चुके हैं। परिसीमन आयोग लागू होने के बाद दड़बा हलके के गांवों का विभाजन करके कुछ गांव फतेहाबाद विधानसभा हलके व कुछ गांव ऐलनाबाद से जोड़ दिए गए। इसके बाद भरत सिंह बैनीवाल ऐलनाबाद हलके में सक्रिय हो गए। 2010 में भी उन्होंने कांग्रेस की सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन अभय सिंह चौटाला ने उनको हरा दिया।
वहीं दूसरी ओर संतोष बैनीवाल भी भरत सिंह बैनीवाल के परिवार से हैं। संतोष बैनीवाल ने दड़बा कलां से सरपंच पद का चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। इसके बाद वह सरपंच एसोसिएशन की उपाध्यक्ष बनीं और महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वह कुमारी सैलजा के गुट से आती हैं। भरत सिंह बैनीवाल को टिकट मिलने के बाद वह नाराज हो गई थी, लेकिन शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने भरत सिंह बैनीवाल को अपना समर्थन दे दिया।