{"_id":"86f496b96fea274be6a7a3c2c9329d55","slug":"santa-came-brought-gifts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांता आया, उपहार लाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांता आया, उपहार लाया
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेथोडिस्ट चर्च में 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया। सुबह साढे़ 10 बजे से 12 बजे तक प्रभु की आराधना हुई उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
चर्च के पादरी रेवरन कमल पॉल ने बताया कि लोग रोजाना सुबह व सायं के वक्त चर्च में मोमबत्ती जलाकर ईश्वर की प्रार्थना करते हैं। क्रिसमस पर्व को लेकर लोगों में खूब उत्साह है।
विज्ञापन
चर्च के प्रांगण में तरह-तरह की स्टॉल सजीं जहां से महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीददारी की। सुबह-सवेरे से ही श्रद्धालु आने लगे थे और यह सिलसिला देर सायं तक जारी रहा।
विज्ञापन
इसाई समुदाय के अलावा अन्य समुदाय के लोगों ने भी यहां पहुंचकर प्रार्थना की। लोगों ने चर्च में मोमबत्तियां जलाकर प्रभु की प्रार्थना की।
शहर के गणमान्य लोगों ने भी यहां पहुंच कर क्रिसमस दिवस की शुभकामनाएं दी। चर्च के पादरी रेवरन कमल पॉल ने प्रार्थना करवाते हुए कहा कि हम सब को ईश्वर का नाम प्रत्येक रोज जपना चाहिए।
इस दौरान भजन मंडली द्वारा प्रभु का गुणगान किया गया। इस अवसर पर शहर के अलावा आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे। क्रिसमस पर्व को लेकर चर्च को बखूबी सजाया गया था।
लिटिल एंजल प्ले स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम
डीसी कॉलोनी स्थित लिटिल एंजल प्ले स्कूल में शुक्रवार को समाजसेवी संस्था सूर्या सोसाइटी की ओर से जीसस क्राइस्ट का जन्मदिवस परंपरागत श्रद्धा, उत्साह व उमंग से मनाया गया।
इस विशिष्ट आयोजन में एक ओर लिटिल एंजल स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जीसस के जन्म को केक काटा और जिंगल की धुनों पर नृत्य कर समा बांधा।
सांता क्लाज बने बच्चों ने सूर्या सोसाइटी के सहयोग से अपने सहपाठियों को उपहार बांटे। क्रिसमिस पर आधारित सुंदर व शिक्षाप्रद नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति हुई।
तत्पश्चात भंगड़े की थाप पर बच्चों ने नृत्य किया। स्कूल प्रबंध निदेशक रूपा चौधरी ने कहा कि विभिन्न धर्मों के प्रमुख त्यौहारों को मनाने के पीछे उद्देश्य विश्व बंधुत्व व सद्भावना की भारतीय संस्कृति को बढ़ाना है।
चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
क्रिसमिस के अवसर पर लाला जगननाथ जैन पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या रितू मल्होत्रा ने की।
इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांता क्लाज का वेश धारण किया और नृत्य करते हुए बच्चों को टाफियां व अन्य उपहार बांटे। प्रतियोगिता में ग्रुप ए में सातवीं कक्षा के अंकुश व छठी कक्षा के विपुल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
दूसरे ग्रुप में चौथी कक्षा के शिवम व तीसरी कक्षा के राजीव प्रथम स्थान पर रहे। छठी कक्षा की अमनरानी व पांचवी के नवीन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
कशक, सिमरन व ज्योति ने विशेष पुरस्कार प्राप्त किया और तमन्ना को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस अवसर पर रितू मल्होत्रा ने क्रिसमिस से जुड़ी अनेक रोचक जानकारियां दी और बच्चों को प्रतियोगिताओं के माध्यम से आगे बढने के लिए प्रेरित किया।
भूपेश मेहता ने दी बधाई
सिरसा। समाजसेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भूपेश मेहता ने जाट धर्मशाला के नजदीक स्थित चर्च में पहुंचकर वहां पर फादर कमल पॉल, डॉ. जेएम संधु व उपस्थित इसाई धर्म के अनुयायियों को क्रिसमस-डे की शुभकामनाएं दीं और सामूहिक प्रार्थना में भाग लिया।
इस अवसर पर फादर कमल पॉल, डॉ. जे.एम. संधु, डॉ. राजकुमार धींगड़ा, सरस्वती देवी आर्य, रामदास बजाज, हरपाल कौर, रामरत्न इन्दौरा, वेदप्रकाश कुसुम्भी, विनोद भाटिया, राकेश वाल्मीकि, सुनीता वर्मा, सुरेंद्र कौर, राजकुमार मेहता, अशोक सहारनी, राजू बाजेकां, प्रदीप सचदेवा, सुरेंद्र पाल मग्घो, कृष्ण सैन, सुल्तान सैनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
होशियारी लाल शर्मा ने की प्रार्थना
सिरसा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा ने सभी प्रदेशवासियों को क्रिसमस डे व बड़े दिन की बधाई दी है। शर्मा क्रिसमस डे के अवसर पर सेंट मेथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना के लिए पहुंचे थे।
चर्च के सदस्यों ने शर्मा का यहां पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि क्रिसमस या बड़ा दिन ईसामसीह या यीशू के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है।
इस अवसर पर उनके साथ रैवरेट कमल पॉल, डॉ. जेएम संधू, मा. राजकुमार वर्मा, हरीश सोनी, देवेंद्र सोनी, बृजदान चारण, सोम चावला, सुभाष खत्री, उत्तम सिंह ग्रोवर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
सांता क्लाज ने बांटे गिफ्ट
सिरसा। डबवाली रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर क्रिसमस-डे हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। पेट्रोल भरवाने के लिए ग्राहकों को मिठाई खिलाई गई तथा उन्हें क्रिसमस-डे की शुभकामनाएं दी गई।
सांता क्लॉज की वेशभूषा में सजे युवकों ने बच्चों को टॉफियां व गिफ्ट दिए जिससे बच्चे बेहद खुश हुए। पंप के संचालक विजेश फुटेला ने सभी ग्राहकों को क्रिसमस-डे की बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा इस दिन को अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी मनाने का आह्वान किया।
बच्चों को बांटी स्टेशनरी
सिरसा। संत गोपाल दास प्ले स्कूल में क्रिसमस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने संता क्लोज की ड्रेस पहनकर सुंदर-सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए।
लॉयन्स क्लब सिरसा आस्था की ओर से प्रोजेक्ट चेयरमैन लॉयन रणजीत सिंह टक्कर की देखरेख में बच्चों में स्टेशनरी वितरित कर क्रिसमस की बधाई दी गई।
स्कूल संचालिका मनजीत कौर ने प्रभु यीशू मसीह के बारे में बच्चों को बताया। इस अवसर पर अंकित, शंकित, वैशाली, माधव, भूपेश, वंश, अगम, मनप्रीत, सहाना इत्यादि भी मौजूद रहे।
फैंसी ड्रेस ने मोहा मन
ऐलनाबाद। चौधरी हरपाल सिंह कॉंवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस पर समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा पहनी गई पोशाकें जरूरतमंदों को भेंट करने का संकल्प लिया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चे सांताक्लाज की वेशभूषा में सजधज कर आए।
इस दौरान बच्चों ने क्रिसमस-ट्री बनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य, गायन, लघुनाटिकाएं तथा मनोरंजक कार्यक्र प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर स्कूल निदेशक विक्रम बागड़ी व अनामिका बागड़ी ने सभी बच्चों को नववर्ष एवं क्रिसमस डे की बधाई दी।
किंगफिशर हाउस का नृत्य सर्वश्रेष्ठ
सतलुज पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को क्रिसमस पर्व श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई।
इसमें फैंसी ड्रेस व सुपर डांस काफी सराहा गया। सुबह प्राथमिक विभाग के सभी विद्यार्थियों ने रानियां स्थित चर्च में जाकर प्रार्थना की और चर्च के फादर से सेंट जीजस की जीवन कथा के बारे जाना।
विद्यालय में छोटे बच्चों के बीच सांता क्लाज व परी के रूप में दी गई प्रस्तुति ने सबको चकित किया। इसके उपरांत विद्यालय के चारों हाउसों के मध्य हुई डांस प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुति दी जिसमें प्रथम स्थान पर हाउस किंगफिशर 100 में 76 अंक लेकर रहा।
इस प्रकार फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के परिणाम में प्री-नर्सरी में प्रथम स्थान सिद्धांत द्वितीय स्थान भाविका व तृतीय स्थान पर रूहाना रही। इस अवसर पर प्राचार्य शेख मैमूर सुल्तान व प्रशासक राज कुमार भार्गव सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
‘जिंगल बैल-जिंगल बैल’ पर थिरके बच्चे
शुक्रवार को स्थानीय स्कूलों में क्रिसमस की धूम रही। सेंटा क्लाज की वेशभूषा तथा रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे बच्चों ने समां बांध दिया।
न्यू बस स्टैंड रोड स्थित क्राइस्ट मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आगाज प्रिंसिपल पीवी बरेटो ने प्रभु यीशु के चित्र के समक्ष कैंडल जलाकर किया।
इसके बाद प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों ने मंच पर सेंटा क्लाज की वेशभूषा में पंडाल में उपस्थित सभी को गिफ्ट्स भेंट किए। इस अवसर पर कक्षा सज्जा प्रतियोगिता करवाई गई।
जिसमें स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने अनोखे व अलग अंदाज में अपनी-अपनी कक्षाओं का सजाया। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
इसके अलावा स्कूली बच्चों ने एकल गायन, समूह गायन व नृत्य के माध्यम से अपनी मन मोह देने वाली प्रस्तुतियां दी।
वार्ड 10 स्थित गोपाल शिशु वाटिका के नन्हे-मुन्ने बच्चों साहिल, मनीषा, तेजस्वी, जिया, शोभित, रोहित, पारस, वंशिका आदि ने सेंटा क्लाज की ड्रेस पहनकर ‘जिंगल बैल-जिंगल बैल, जिंगल ऑल द वे’ गीत पर डांस किया और अपने सहपाठी बच्चों को टॉफियां व चॉकलेट्स बांटी।
कार्यक्रम की शुरूआत निदेशिका कुसुम मोंगा ने कि जबकि कार्यक्रम का संचालन व मार्गदर्शन मीनाक्षी ने किया।
बच्चों ने पेश्रा किए रंगारंग कार्यक्रम
स्वामी विवेकानंद कैंपस गोरीवाला में शुक्रवार को क्रिसमस डे, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय का जन्मदिवस और तुलसी-पूजन दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान एसवीएस द्वारा संचालित प्ले स्कूल के द गोल्डन फीट में केक काटा गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
स्कूल के बच्चों ने सांता क्लॉज बनकर मिठाइयां व गिफ्ट बांटे। प्रधानाचार्य आरसी. सहारण ने कहा कि हमें मानवता के कल्याण के लिए कार्य करते रहना चाहिए और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।
इस मौके पर प्रबंध निदेशक एसएस सुथार, सचिव प्रशांत बेरड़, प्रिंसिपल आरसी सहारण व समस्त स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद थे।