फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sanjeevani water... Keleniya's STP will be upgraded under private management, fields will get a stream of nectar, agency will handle maintenance for three years

Sirsa News: संजीवनी जल...निजी कमान में संवरेगा केलनियां का एसटीपी, खेतों को मिलेगी अमृत धारा, तीन साल तक रखरखाव संभालेगी एजेंसी

Fri, 07 Aug 2026 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 07 Aug 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Sanjeevani water... Keleniya's STP will be upgraded under private management, fields will get a stream of nectar, agency will handle maintenance for three years
सिरसा। गांव केलनियां स्थित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सीवरेज शोधन संयंत्र (एसटीपी) के संचालन और रखरखाव को अब निजी एजेंसी के हवाले करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विभाग की ओर से निविदा (टेंडर) जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


एसटीपी से सीवरेज के दूषित पानी को शुद्ध (ट्रीट) करके आसपास के गांवों के खेतों तक पहुंचाया जाएगा जिससे किसानों को नहरी पानी या ट्यूबवेल पर निर्भर नहीं रहना पड़ता और उन्हें फसलों के लिए पर्याप्त पानी मिलता है।
विज्ञापन


योजना के अनुसार चयनित एजेंसी को तीन वर्ष तक एसटीपी के संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी। एजेंसी सीवरेज के पानी का निर्धारित मानकों के अनुसार शोधन करने के साथ संयंत्र की मशीनरी, मोटर, बिजली व्यवस्था और अन्य उपकरणों के रखरखाव का कार्य भी संभालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग का मानना है कि निजी एजेंसी के माध्यम से संचालन होने से एसटीपी की निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी और तकनीकी खामियों का समय पर समाधान हो सकेगा। इससे संयंत्र की कार्यप्रणाली अधिक व्यवस्थित होने की उम्मीद है।

1.45 करोड़ रुपये से सुधरेंगी व्यवस्थाएं

केलनियां एसटीपी को बेहतर स्थिति में लाने के लिए विभाग करीब एक करोड़ 45 लाख रुपये खर्च कर रहा है। इस राशि से खराब और पुरानी मशीनरी की मरम्मत, मोटरों के सुधार, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य तकनीकी कार्य करवाए जाएंगे। विभाग की योजना है कि आवश्यक सुधार कार्य पूरे होने के बाद एजेंसी को संयंत्र का संचालन सौंप दिया जाए। इससे सीवरेज पानी के शोधन की प्रक्रिया नियमित बनी रहेगी और तकनीकी समस्याओं के कारण व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी।

कृषि व सब्जी उत्पादन के लिए बेहद अहम है शोधित जल

केलनियां एसटीपी का सुचारु संचालन स्थानीय किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां से शोधित पानी का उपयोग आसपास के कई गांवों में सिंचाई के लिए किया जाता है। विशेषकर इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सब्जियों की खेती होती है, जो सिरसा शहर की मंडी में पहुंचकर स्थानीय माँग को पूरा करती है। एसटीपी के नियमित चलने से जहां किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलता रहेगा। वहीं सीवरेज के पानी का भी सही निस्तारण हो सकेगा।

-----

तीन साल तक एजेंसी की रहेगी जिम्मेदारी

विभाग की ओर से जारी निविदा के अनुसार चयनित एजेंसी को तीन वर्ष की अवधि के लिए एसटीपी की जिम्मेदारी दी जाएगी। एजेंसी को संयंत्र की नियमित सफाई, मशीनों की देखभाल, आवश्यक दवाइयों के माध्यम से पानी का शोधन, मोटरों की देखरेख और तकनीकी व्यवस्था को सुचारु रखने का काम करना होगा। विभाग की ओर से किए जा रहे सुधार कार्य और इसके बाद निजी एजेंसी को संचालन सौंपने की योजना का उद्देश्य एसटीपी की क्षमता और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना है। यदि व्यवस्था निर्धारित योजना के अनुसार लागू होती है तो सीवरेज के पानी का नियमित शोधन होने के साथ किसानों को भी शोधित पानी का लाभ मिलता रहेगा।


---

एसटीपी के संचालन और रखरखाव को बेहतर बनाने के लिए एजेंसी को टेंडर दिया जाएगा। एजेंसी आधुनिक तकनीक और निर्धारित मानकों के अनुसार एसटीपी का संचालन करेगी। इससे नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित होगी और पानी का बेहतर तरीके से ट्रीटमेंट किया जा सकेगा। साथ ही एसटीपी के रखरखाव की जिम्मेदारी भी संबंधित एजेंसी की होगी। - रूपराम नांदल, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed