फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sanitation workers' strike ends, bush will run in the city for 11 days,

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, 11 दिन भी शहर में चलेगा झाड़ृ,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike ends, bush will run in the city for 11 days,
शहर के डाकघर स्थित डंपिंग प्वाइंट पर जमा कूड़ा। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। 11 दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की ही हड़ताल शनिवार शाम को खत्म हो गई। अब रविवार से कर्मचारी काम पर लौटेंगे और शहर में सफाई का काम शुरू करवाया जाएगा। बाजारों में अभी 100 टन के करीब कूड़ा एकत्र है। जिसके चलते कर्मचारियों ने जरूरत पड़ने पर डबल शिफ्ट लगाकर भी काम करने का निर्णय लिया है और तीन दिनों के अंदर शहर के बाजार, गलियां, चौक चौराहों सहित अन्य स्थानों पर सफाई करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

शनिवार को चंडीगढ़ में नगरपालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों की निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के साथ बैठक होने पर आठ मांगों पर सहमति बनी है। जिसके बाद कर्मचारी संघ के राज्य स्तरीय कमेटी ने सभी जिलों के कर्मचारियों को हड़ताल खत्म करने की जानकारी दी और शहर में सफाई का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मांगों पर सहमति बनने और आदर्श आचार संहिता लगने के बाद निर्देशों का पत्र जारी करने की सूचना मिलने के बाद कर्मचारियों में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और एक दूसरे को बधाई दी। शनिवार को भी कर्मचारियों का धरना नगर परिषद कार्यालय में जारी रहा। शनिवार को प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान मनोज अटवाल ने की और मंच संचालन हरजिंदर सिंह ने किया। इस दौरान ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन सीटू के द्वारा नगर परिषद कर्मचारी संघ के हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन दिया। जिसमें ब्लॉक प्रधान रामलाल, जिला सचिव सोनू कुमार, उपप्रधान कश्मीर चंद सचिव सरंजीत, कोषाध्यक्ष राजकुमार उपस्थित रहे। ब्लाक प्रधान नरेश चौहान, उपप्रधान बलवंत सरबटा, महिला प्रधान कृष्णा, एसकेएस के महिला प्रधान राजो देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शनिवार को रोका डोर टू डोर कूड़ा उठान
शनिवार सुबह नगर परिषद के हड़ताली कर्मचारियों ने भी शहर के वाल्मीकि चौक, रानियां रोड और नोहरिया बाजार में डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए पहुंची गाड़ियों को रोक दिया। जिसके बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने सभी डोर टू डोर वाली गाड़ियों को वापस कार्यालय में बुला लिया और काम बंद करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में रविवार को सभी कर्मचारी शुरू करेंगे सफाई करने का काम
बीते 11 दिनों से 150 सफाई कर्मचारी और 100 के करीब दमकल के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसके कारण शहर की व्यवस्था काफी खराब हो चुकी है। ऐसे में अब कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद सभी कर्मचारी रविवार को छुट्टी के दिन भी शहर में झाड़ू लगाने का काम शुरू करेंगे। जिला प्रधान मनोज अटवाल ने कहा कि तीन दिनों में पूरे शहर से कूड़ा निकाल दिया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो दो शिफ्टों में भी काम किया जाएगा और शहर को फिर से साफ सुथरा बना दिया जाएगा।

वर्जन
कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो चुकी है। सभी कर्मचारी रविवार से शहर में सफाई करने का काम शुरू करेंगे। बीते 11 दिनों से कर्मचारी हड़ताल पर थे। 12वें दिन शहर में सफाई हो पाएगी। एक ही दिन में पूरे शहर को साफ करने का प्रयास रहेगा। -पवन कंबोज, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद सिरसा।

रोड़ी बाजार में दुकानों के सामने फैला कूड़ा ।  संवाद

रोड़ी बाजार में दुकानों के सामने फैला कूड़ा । संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed