फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Samreen Kaur of Kurukshetra stood first in the competitive examination

Sirsa News: प्रतियोगी परीक्षा में कुरुक्षेत्र की समरीन कौर रही प्रथम

Fri, 02 Jan 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 02 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Samreen Kaur of Kurukshetra stood first in the competitive examination
सिरसा। जाट सेवक संघ ने जाट समाज के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन 28 दिसंबर को पूरे प्रदेश में किया। इस परीक्षा में प्रदेशभर से हजारों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संघ के जिला सिरसा संयोजक बंसीलाल झोरड़ व सुनील कड़वासरा ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, इसमें कुरुक्षेत्र की समरीन कौर प्रथम रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विजेताओं को नगद पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्रदान किए जाएंगे। जाट सेवक संघ के अध्यक्ष राजेश वडाला व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलजीत पूनिया ने शुक्रवार को एक बैठक के दौरान विजेताओं के नाम घोषित किए गए। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार के लिए सुपर-50 विद्यार्थियों की सूची भी जारी की गई। जाट सेवक संघ के प्रधान राजेश बड़ाला ने कहा कि यह परीक्षा जाट समाज के होनहार एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पहचान देने का एक सशक्त माध्यम है। हमारा संकल्प है कि कोई भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। इस दौरान महासचिव जोगिन्द्र पातड़, अनिल पातड़, अश्वनी महला, अजय न्यौल आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन


यह रहे विजेता
कुरुक्षेत्र की समरीन कौर प्रथम
हिसार के विभव सिहाग द्वितीय
हिसार के भव्य गिल तृतीय
फरीदाबाद के आरव सिंह चतुर्थ
फरीदाबाद की अरायना सिंह पंचम
कैथल की नीतू छठे स्थान पर रहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed