फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sample of suspect send to pune for corona virus

कोरोना वायरस जांच के लिए संदिगध का सैंपल भेजा पुणे

Fri, 07 Feb 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sample of suspect send to pune for corona virus
Sample of suspect send to pune for corona virus - फोटो : Sirsa
कोरोना वायरस को लेकर सिविल अस्पताल की टीम जिले में चीन से आए यात्रियों का सर्वे कर रही है, जिसमें जिले में अभी तक 32 लोग चीन से भारत आए हैं। स्वास्थ्य विभाग को मिली सूची के अनुसार अधिक्तर यात्री चीन से होते हुए भारत पहुंचे हैं, विभाग सभी लोगों के संपर्क में है। वहीं विभाग ने जिले में अभी तक केवल एक यात्री का सैंपल पुणे की लैब में भेजा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस को लेकर विभाग की टीम जानकारियां जुटा रही है, जिसमें चीन से आने वाले लोगों से विभाग द्वारा संपर्क किया जा रहा है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग ट्रैवल एजेंसियों से चीन से आने वाले तथा जाने वालों का डाटा लेने में जुटा हुआ है। जानकारी के अनुसार अभी तक जिले में पिछले दो माह से 32 यात्री भारत पहुंचे हैं। भारत पहुंचने वाले यात्रियों में 9 महिला तथा 23 पुरुष यात्री हैं। जिले में आए सभी यात्रियों से स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क कर लिया है। सभी यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन सुबह शाम फोन पर जानकारी ले रहा है।
विज्ञापन

केवल 10 यात्री पहुंचे चीन से
स्वास्थ्य विभाग को एयरपोर्ट अथोरिटी से जो डाटा मिला है, उसमें केवल 10 यात्री चीन से भारत लौटे हैं, वहीं बचे 22 यात्री अन्य देशों से वाया चीन होकर भारत पहुंचे हैं। भारत में पहुंचे सभी यात्रियों को लगभग दो महीने का समय हो चुका है। भारत में चीन से तथा चीन के रास्ते से पहुंचे यात्रियों से एक सेल्फ डिकलेयरेशन फार्म भरवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने एक सैंपल भेजा पुणे की लेब में
सिविल अस्पताल सिरसा में बीते बुधवार को चीन से आए एक यात्री का फोन आया था कि वह चीन से आया हुआ है और उसे खांसी जुकाम है। लेकिन जब तक रिपोर्ट नहीं आएगी तब तक वह अस्पताल में भर्ती नहीं होगा। स्वास्थ्य विभाग ने उक्त यात्री को अस्पताल में बुलाकर सैंपल ले लिए। स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को सैंपल पुणे की लेब में जांच के लिए भेज दिए। स्वास्थ्य विभाग ने जिले की एक कॉरियर कंपनी के साथ अनुबंध किया हुआ है जो लिए गए सैंपल को पुणे की लैब में भेजेगी तथा उसकी रिपोर्ट सात दिनों में स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच जाएगी।
यात्रियों के परिजनों को मास्क लगाने की हिदायत
सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर जो यात्री चीन से आए हैं उनको तथा उनके परिवार के सदस्यों को अस्पताल प्रशासन ने मास्क दिए हुए हैं। वहीं टीम ने सभी को जागरूक करते हुए यात्रियों तथा उनके परिजनों को बताया कि कोई भी अपने घरों से बाहर ना निकलें तथा अन्य लोगों के संपर्क में आने से बचें। स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी यात्रियों से फोन पर प्रतिदिन फिडबेक ले रही है। इसी के साथ सभी को हिदायत भी दी जा रही है कि जैसे ही कोई लक्षण दिखता है तो वह तुरंत स्वास्थ्य विभाग की टीम को इसकी जानकारी दें।
तेज धूप के कारण वायरस फैलने की संभावना है कम
सिविल अस्पताल में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विरेष भूषण ने बताया कि लोगों को वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। इन दिनों तेज धूप निकल रही है जिस कारण से हवा में फैलने वाले वायरस खत्म हो रहे हैं। डॉ. विरेष भूषण ने बताया कि थोड़े-थोड़े समय में अपने हाथ धोते रहें तथा अपने चारों ओर साफ सफाई का ध्यान रखें।
कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर 241155 पर दे सूचना : सिविल सर्जन
सिरसा। सिविल सर्जन डॉ. विरेश भूषण ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को चीन से वापिस आने पर सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार या फिर निमोनिया के लक्षण से मिलते जुलते लक्षण हो तो तुरंत जिला स्वास्थ्य विभाग के दूरभाष नंबर 01666-241155 पर सूचित कर सकते हैं।

सिविल अस्पताल द्वारा एक यात्री का सैंपल जांच के लिए पुणे की लैब में भेजा गया है। अभी तक जिले में कुल 32 लोगों की पहचान हुई है, जिनसे संपर्क कर लिया गया है। सभी यात्रियों से फिडबेक लिया जा रहा है। - डॉ. विरेष भूषण, डिप्टी सिविल सर्जन, सिविल अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed