{"_id":"6946e0a65ddc66437d0313ea","slug":"salute-to-chautala-but-due-to-political-battle-the-mind-did-not-meet-sirsa-news-c-128-1-slko1008-149856-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चौटाला को नमन... पर सियासी रण के कारण नहीं मिले मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चौटाला को नमन... पर सियासी रण के कारण नहीं मिले मन
विज्ञापन
डबवाली: तेजाखेड़ा फार्म हाऊस में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित पंजाब के पूर्व डीप्टी सीए
डबवाली/सिरसा। हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की प्रथम पुण्यतिथि पर शनिवार इनेलो की ओर से तेजाखेड़ा फार्म हाउस व जजपा की ओर से सिरसा स्थित चौटाला हाऊस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व स्व. ओमप्रकाश के बड़े बेटे डॉ. अजय चौटाला व चाचा पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला को को सभा में आमंत्रित किया था।
डॉ. अजय सिंह चौटाला वहां नहीं गए, लेकिन रणजीत सिंह वहां पहुंचे और अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम रहे सुखबीर सिंह बादल व पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे मनप्रीत सिंह बादल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. ओमप्रकाश चौटाला ने ताउम्र गरीब, कमेरे, किसान, युवाओं सहित तमाम वर्गों के हितों के लिए श्रेष्ठ कार्य किया।
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने अपने पिता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ सर्वसमाज के प्रति संवेदनशील व्यक्तित्व थे, जिन्होंने सदैव शोषित समाज की पीड़ा को समझकर उन्हें दूर किया। तेजाखेड़ा फार्म हाउस पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्व वित्तमंत्री रहे प्रो. संपत सिंह, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, शेर सिंह बड़शामी, पंडित वासुदेव शर्मा, उमेद लोहान, जयवीर गोदारा, प्रकाश भारती, जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला, डबवाली विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला, रानियां से विधायक अर्जुन सिंह चौटाला सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
डॉ. अजय चौटाला बोले : पिता रहेंगे सदैव प्रेरणास्रोत
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. ओमप्रकाश चौटाला की प्रथम पुण्यतिथि पर चौटाला हाउस में आयोजित श्रद्धांजलि सभा हरियाणा भर से आए सैकड़ों लोगों, समर्थकों व गणमान्यजनों ने उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान सर्वप्रथम सर्वधर्म प्रार्थना सभा हुई, जिसमें विभिन्न धर्माचार्यों ने अपने अपने स्तर पर पूर्व सीएम स्व. ओमप्रकाश चौटाला की आत्मिक शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने अपने पिता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व. ओमप्रकाश चौटाला केवल एक सफल राजनेता ही नहीं थे, बल्कि बतौर पिता वे सदैव उनके मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत भी रहे। इससे पूर्व चौटाला के छोटे भाई रणजीत सिंह ने भी उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान युवा जजपा के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने अपने दादाजी को स्मरण करते हुए कहा कि स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला का जीवन संघर्ष, अनुशासन और जनता के प्रति निष्ठा का प्रतीक रहा है।