{"_id":"66eb306e60bd3ba1b50fca24","slug":"saint-gurinder-singh-dhillon-of-radha-swami-beas-reached-dera-jagmalwali-said-those-who-have-been-separated-or-misguided-also-understand-them-with-love-and-bring-them-together-sirsa-news-c-128-1-svns1027-125938-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डेरा जगमालवाली में पहुंचे राधा स्वामी ब्यास के संत गुरिंदर सिंह ढिल्लों, बोले- जो लोग बिछड़े या गुमराह हुए हैं, उनको भी प्यार से समझा कर साथ लगाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डेरा जगमालवाली में पहुंचे राधा स्वामी ब्यास के संत गुरिंदर सिंह ढिल्लों, बोले- जो लोग बिछड़े या गुमराह हुए हैं, उनको भी प्यार से समझा कर साथ लगाओ
Thu, 19 Sep 2024 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
संत विरेंद्र ढिल्लों को पगड़ी पहनाते राधा स्वामी ब्यास के संत गुरिंदर सिंह ढिल्लों। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राधा स्वामी ब्यास के संत गुरिंदर सिंह ढिल्लों व उनके नए उत्तराधिकारी जसदीप सिंह गिल संत वकील साहिब जी के निधन के बाद डेरा जगमालवाली पहुंचे। उन्होंने दो घंटे तक डेरे में रह कर विभिन्न विषयों पर विरेंद्र सिंह से चर्चा की।
ब्यास डेरा प्रमुख मंगलवार को सुबह डेरा जगमालवाली में हवाई मार्ग से पहुंचे। उन्होंने विरेंद्र सिंह ढिल्लो को पगड़ी पहना कर हुक्म दिया कि वकील साहब ने आपकी जो ड्यूटी लगाई है, उसको शुरू करो। संत ने कहा कि महाराज वकील साहब द्वारा दी गई ड्यूटी में नामदान और सत्संग भी शुरू करो। गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि जो लोग बिछड़े या गुमराह हुए हैं, उनको भी प्यार से समझा कर साथ लगाओ। किसी से नफरत नहीं रखनी है, सब अपने है।
संत गुरिंदर सिंह ढिल्लों, संत जसदीप सिंह गिल व विरेंद्र सिंह ढिल्लों ने संगत के बीच जाकर दर्शन दिए। इस दौरान डेरा में जत्थेदार बलजीत सिंह दादुवाल व उनका पूरा जत्था, डेरा के ट्रस्टी, ग्रीवेंस कमेटी व डेरे के अन्य प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने संत गुरेंद्र सिंह से मुलाकात की।