फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   safai workers protest against sachiv

Sirsa News: सचिव की कार्यप्रणाली के विरोध में सफाई कर्मियों ने जताया रोष

Thu, 30 Apr 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 30 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
safai workers protest against sachiv
पालिका कार्यालय में नारेबाजी कर रोष जताते हुए कर्मचारी।
फोटो 21
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कालांवाली। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने वीरवार दोपहर को अपनी मांगों को लेकर व पालिका सचिव की कार्यप्रणाली को लेकर नारेबाजी कर रोष जताया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता या फिर सचिव ने कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो वे काम बंद कर हड़ताल करने पर मजबूर होंगे।
कर्मचारी संघ के प्रधान सिकंदर सिंह ने बताया कि पालिका के पास पर्याप्त मात्रा में कूड़ा एकत्रित करने व उसे उठाने के लिए रिक्शा आदि नहीं होने के कारण सफाई कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नए रिक्शा बनवाने को लेकर वह पालिका सचिव को कई बार अवगत करवा चुके हैं परंतु आज तक उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

सिकंदर सिंह ने कहा कि यदि कोई कर्मचारी किसी कारणवश समय से एक मिनट भी लेट पहुंचता है तो सचिव की ओर से उनकी गैरहाजिरी लगा दी जाती है। यहीं नहीं ड्यूटी के दौरान कोई कर्मचारी पानी या चाय वगैरह भी पीता है तो उसके साथ बदसलूकी करता है। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की ओर से सफाई कर्मचारियों इसीएस कार्ड बनाए जाते हैं ताकि कर्मचारियों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मिल सके परंतु पालिका सचिव की कार्यप्रणाली के कारण उनके आज ये कार्ड नहीं बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदर ने बताया कि कार्ड नहीं बनने के कारण उनके तीन साथी कर्मचारियों का बेहतर स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने से निधन हो चुका है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती और सचिव अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं करता तो वे हड़ताल कर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।

पालिका सचिव गिरधारी लाल ने कर्मचारियों की ओर से लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कूड़ा उठाने के लिए करीब 20 रिक्शों का टेंडर लगा रखा है। दस दिनों में नए रिक्शे आ जाएंगे। जो कर्मचारी समय पर नहीं आएगा तो उसकी गैरहाजिरी लगाई जाएगी। इसीएस बनाने के लिए कर्मचारियों ने खुद अपने दस्तावेज जमा नहीं करवाए तो वे कार्ड कैसे बनाएंगे।

इस मौके पर रघुबीर सिंह, अनिल कुमार, दीपक कुमार, विक्की कुमार, राजेश कुमार, शंकर लाल, सोनू कुमार, शशि किरण, ज्योति रानी, बेबी रानी, मनजीत कौर, होशियार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed