फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   safai workers locked nagar parishad gate

Sirsa News: सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय पर जड़ा ताला, दो घंटे किया प्रदर्शन

Tue, 18 Aug 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 18 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
safai workers locked nagar parishad gate
सिरसा। नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन करते हुए हड़ताली कर्मचारी। संवाद 
-- 21 अगस्त तक हड़ताल को आगे बढ़ाया, बोले नहीं होगा समाधान तो होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल
विज्ञापन


फोटो -- 22,23,24
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच मंगलवार को कर्मचारियों का आंदोलन और तेज हो गया। अपनी लंबित मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। करीब दो घंटे तक धरना देकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने नगर निकाय मंत्री के विरोध में नारेबाजी की। वहीं, 21 अगस्त तक हड़ताल को आगे बढ़ा दिया गया है। प्रशासन ने भी कचरा उठाने को लेकर कोई ठोस प्रबंध नहीं किए हैं।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर दिया। इसके बाद कर्मचारी गेट के बाहर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के चलते नगर परिषद कार्यालय में विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यालय की अलग-अलग शाखाओं में ताले लटके रहने के कारण कामकाज लगभग पूरी तरह प्रभावित रहा।
सुबह सामान्य दिनों की तरह लोग जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, संपत्ति पहचान पत्र, अनापत्ति प्रमाण पत्र, कर, नक्शा तथा अन्य जरूरी कार्यों के लिए नगर परिषद कार्यालय पहुंचने लगे, लेकिन कर्मचारियों के आंदोलन के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार पर लंबित मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। प्रधान नरेश कुमार व मनोज अठवाल सहित नेताओं ने कहा कि सरकार के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है और हर बार आश्वासन दिए जाते हैं लेकिन मांगों को धरातल पर लागू नहीं किया जा रहा।
इससे कर्मचारियों में रोष लगातार बढ़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सुभाष चौक पर नगर निकाय मंत्री का विरोध कर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। बातचीत के दौरान सरकार आश्वासन देती है लेकिन जब उन्हें लागू करने का समय आता है तो मामला लंबित कर दिया जाता है।
कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल आश्वासनों से अब काम नहीं चलेगा। सरकार को पूर्व में बनी सहमति को लागू करने के साथ लंबित मांगों पर लिखित और ठोस कार्रवाई करनी होगी।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह लगे कचरे के ढेर अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनते जा रहे हैं। कचरे से उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का रास्तों से गुजरना मुश्किल हो रहा है। इसी बीच कई स्थानों पर कचरे के ढेरों में आग लगाए जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है।
धुएं के कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है और लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कई क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने और कचरा न उठाए जाने से सड़कों तथा सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। गर्मी के बीच कचरे से दुर्गंध फैलने के कारण आसपास रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
नागरिकों का कहना है कि यदि लंबे समय तक यही स्थिति बनी रही तो शहर में स्वच्छता के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। लोगों ने प्रशासन और कर्मचारी संगठनों से बातचीत के माध्यम से जल्द समाधान निकालने की मांग की है ताकि सफाई व्यवस्था बहाल हो और नगर परिषद कार्यालय में जरूरी कामकाज भी सुचारु रूप से शुरू हो सके।


हड़ताल की दोहरी मार, सफाई के साथ नगर परिषद का कामकाज भी प्रभावित
नगर परिषद कार्यालय में तालाबंदी के कारण आम लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर परिषद कार्यालय बंद रहने से अपने जरूरी काम करवाने पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। कई लोग काफी देर तक कार्यालय खुलने का इंतजार करते रहे और आसपास की दुकानों के पास खड़े नजर आए। नगर परिषद की विभिन्न शाखाओं में ताले लटके रहने के कारण रोजमर्रा का प्रशासनिक कामकाज भी प्रभावित रहा। तालाबंदी के चलते नगर परिषद के कर्मचारी भी कार्यालय के अंदर नहीं जा सके और उन्हें मुख्य द्वार के बाहर ही रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed