{"_id":"64a707a70092a066460fdc11","slug":"safai-karamcharis-will-go-on-strike-from-today-for-equal-pay-sirsa-news-c-128-1-sir1001-2355-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: समान काम-समान वेतन के लिए सफाई कर्मी आज से करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: समान काम-समान वेतन के लिए सफाई कर्मी आज से करेंगे हड़ताल
Thu, 06 Jul 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। समान काम समान वेतन दिए जाने की मांग को लेकर नगर परिषद के 35 सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को चेतावनी धरना दे दिया। अब नगर परिषद के सभी कर्मचारियों ने शुक्रवार को काम छोड़ अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया है। इसके कारण शहर में झाडू नहीं चल पाएगा और व्यवस्था ठप होने से शहर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
नगर परिषद के कुल 217 सफाई कर्मचारी है। इनमें से वीरवार को 35 कर्मचारियों ने काम छोड़कर धरना दिया। इस दौरान अन्य कर्मचारियों ने शहर में सफाई का काम किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान नरेश चौहान ने की। जिला प्रधान मनोज अटवाल ने बताया कि वह सामान काम समान वेतन दिए जाने को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई नगर परिषद के कर्मचारियों को समान काम-समान वेतन दिया जा रहा है, लेकिन हमको इस सुविधा से दूर रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के पास लंबे समय से उनकी फाइल अटकी हुई है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाएगा वह काम पर नहीं आएंगे। अगर शहर से अन्य कर्मचारी सफाई करने का काम करते हैं तो वह उनका विरोध करेंगे।
नगर परिषद ने अभी तक नहीं की कोई अन्य व्यवस्था
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के निर्णय के बाद नगर परिषद ने काई अन्य व्यवस्था नहीं की है। बता दें कि शहर से हर रोज 100 टन के करीब कूड़ा निकलता है। इसमें से नगर परिषद के कर्मचारी करीब 20 टन कूड़े को निकालते हैं और शहर के गलियां व कॉलोनियों में सफाई करने का काम करते हैं।
विज्ञापन
वर्जन
सफाई कर्मचारियों की ओर से हड़ताल के निर्णय लेने के बाद अन्य व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। जल्द ही इस समस्या का हल निकाला जाएगा। - संदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद सिरसा।