फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sadh Sangat celebrated Diwali with the needy

Sirsa News: कल्याणनगर के प्रीतनगर की साध-संगत ने जरूरतमंदों के साथ मनाई दिवाली

Sat, 02 Nov 2024 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 02 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Sadh Sangat celebrated Diwali with the needy
सिरसा में बच्चों को पटाखे, मिठाइयां और जरूरतमंद लोगों को राशन बांटती साध-संगत। 
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा की ओर से डेरे की शिक्षा के अनुसार हर त्योहार परमार्थ करके, तन-मन-धन से दीन दुखियों की मदद करके मनाया जा रहा है। इससे अपना घर रोशन कर जिन घरों में रोशनी नहीं है, उन घरों को भी रोशन किया जा रहा है। इन्हीं शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक कल्याण नगर की साध-संगत ने दीपोत्सव (दिवाली) का पर्व जरूरतमंद लोगों के साथ उनकी मदद करके मनाया।
विज्ञापन

ब्लॉक कल्याण नगर के प्रीतनगर जोन की साध-संगत की ओर से कंगनपुर रोड स्थित 10 जरूरतमंद गरीब परिवारों को फूड बैंक मुहिम के तहत एक-एक महीने का राशन बांटा गया। जननी सत्कार मुहिम के तहत तीन गर्भवतियों को पौष्टिक आहार की किट और फल-फ्रूट बांटा गया। स्माइल ऑन इनोसेंट फेस मुहिम के तहत 50 के करीब छोटे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए उन्हें खिलौने, फल-फ्रूट, मिठाई और पटाखे बांटे गए।
विज्ञापन

प्रीतनगर जोन के प्रेमी सेवक किशोरी लाल इन्सां ने कहा कि गुरु की शिक्षाओं पर चलते हुए जरूरतमंद लोगों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया है। इस सेवा कार्य में ब्लॉक कल्याण नगर के प्रीतनगर जोन की साध-संगत, सभी प्रेमी समिति मैंबर व अन्य सेवादारों ने विशेष सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली पर 10 जरूरतमंद परिवारों को भेंट किया राशन
रानियां। डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक रामपुरथेड़ी के सदस्यों ने दिवाली के अवसर पर विभिन्न गांवों के 10 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन वितरित किया। जानकारी देते हुए सुच्चा सिंह ने बताया कि डेरा श्रद्धालु हर त्योहार व खुशी के अवसर को दूसरों की सहायता कर मनाते हैं। इसी कड़ी रामपुरथेड़ी के नामचर्चा घर में साध संगत ने तीन गर्भवती महिलाओं को, एक दिव्यांग व्यक्ति और छह अन्य जरूरतमंद परिवारों एक-एक महीने का राशन दिवाली के उपहार स्वरूप भेंट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed