फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rs 3.16 crore honorarium released to mid-day meal workers

Sirsa News: मिड-डे-मील वर्कर्स को 3.16 करोड़ रुपये का मानदेय जारी

Wed, 03 May 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 03 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rs 3.16 crore honorarium released to mid-day meal workers
सिरसा। शिक्षा विभाग ने बुधवार को जिले के सभी मिड डे मील कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया है। जिले की 1927 मिड-डे-मील वर्करों का मानदेय उनके खातों में डाला गया। यह मानदेय पिछले तीन माह का है। शिक्षा विभाग ने 3 करोड़ 16 लाख 27 हजार 590 रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले के सरकारी स्कूलों में 1927 मिड-डे-मील वर्कर विद्यार्थियों के खाना बनाती है। इन वर्करों का मानदेय पिछले तीन माह से नहीं आ रहा था। इसके कारण वर्कर्स ने प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया। इसके बाद विभाग ने जल्द मानदेय जारी करने का आश्वासन दिया। बुधवार को सभी वर्कर्स का मानदेय विभाग ने जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग की ओर से वर्कर को प्रति माह 7 हजार रुपये मानदेय दिया जाता है। ये मानदेय उन्हें 10 महीने ही दिया जाता है। इस दौरान जिले के प्राइमरी मिड-डे-मिल वर्कर्स के लिए 1 करोड़ 98 लाख 98 हजार 908 रुपये तथा अपर प्राइमरी के लिए 1 करोड़ 17 लाख 28 हजार 682 रुपये की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन


इस प्रकार जारी की गई है राशि
नाथूसरी चोपटा : 55 लाख 13 हजार 648 रुपये
प्राइमरी कुक : 33 लाख 78 हजार 100 रुपये
अपर प्राइमरी कुक : 21 लाख 35 हजार 548 रुपये

2. सिरसा: 76 लाख 24 हजार 997 रुपये
- प्राइमरी : 50 लाख 59 हजार 725 रुपये
- अपर प्राइमरी : 25 लाख 65 हजार 272 रुपये

3. ओढां : 25 लाख 69 हजार रुपये
- प्राइमरी : 14 लाख 98 हजार रुपये
- अपर प्राइमरी : 10 लाख 71 हजार रुपये
--------------
4. रानियां : 47 लाख 46 हजार 72 रुपये
- प्राइमरी : 33 लाख 95 हजार 72 रुपये
- अपर प्राइमरी : 13 लाख 51 हजार रुपये
--------------
5. डबवाली, 47 लाख 65 हजार 650 रुपये
- प्राइमरी में 27 लाख 29 हजार 852 रुपये
- अपर प्राइमरी में 20 लाख 35 हजार 798 रुपये
---------------
6. ऐलनाबाद : 30 लाख 57 हजार रुपये
-प्राइमरी : 18 लाख 86 हजार रुपये
-अपर प्राइमरी : 11 लाख 71 हजार रुपये
-----------------
7. बड़ागुढां, 33 लाख 51 हजार रुपये
-प्राइमरी : 19 लाख 52 हजार रुपये
अपर प्राइमरी : 13 लाख 99 हजार रुपये

वर्जन
जिले की 1927 मिड-डे-मील कुकों का मानदेय जारी कर दिया है। इन कुकों का मानदेय उनके खातों में डाल दिया है। इस दौरान 3 करोड़ 16 लाख 27 हजार 590 रुपये जारी किए गए हैं। - संजय मोंगा, मिड डे मील अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed