फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rs 21.5 lakh recovered so far from Dabwali police district

Sirsa News: डबवाली पुलिस जिला से अब तक 21.5 लाख रुपये बरामद

Thu, 26 Sep 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 26 Sep 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rs 21.5 lakh recovered so far from Dabwali police district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने के बाद से डबवाली पुलिस जिला से अब तक 21.5 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई है।
डबवाली पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में यह नकदी बरामद की है। डबवाली सीआईए स्टाफ ने 21 सितंबर को नाकाबंदी कर चेकिंग के दौरान बठिंडा रोड डबवाली से कार सवार नेत्रपाल सिंह ए-28 सर प्रताप सिंह कॉलोनी वार्ड नंबर-68 जोधपुर को काबू करके उससे 3 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए। 16 सितंबर को एएनसी स्टाफ ने चौटाला बॉर्डर पर क्रेटा सवार कपिल कुमार वासी बणी को काबू करके उसके कब्जा से 10 लाख रुपये बरामद किए। 22 सितंबर को गोरीवाला चौकी पुलिस ने कार सवार अमर मोहन रामनारायण वासी गांव मसीता से 3.50 लाख रुपये बरामद किए। 18 सितंबर को पुलिस टीम ने चौटाला बार्डर के पास कार सवार युवक सुनील कुमार, ठाकरूवाला-2 एनएम हनुमानगढ़ से 4 लाख 49 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद की गई है।








5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जिला पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पुलिस जिला डबवाली तथा राजस्थान व पंजाब सीमा पर स्थापित पुलिस नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को यहां से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति तथा वाहन की बारीकी से चेकिंग करने तथा संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगाह करने के निर्देश दिए गए हैं। -दीप्ति गर्ग, एसपी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed