फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Routes will be diverted from Bhuman Shah Chowk, special duty imposed on police personnel

Sirsa News: भूमण शाह चौक से रूट होंगे डायवर्ट, पुलिस कर्मियों की लगाई विशेष ड्यूटी

Tue, 08 Oct 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 08 Oct 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Routes will be diverted from Bhuman Shah Chowk, special duty imposed on police personnel
दक्ष प्रजापति चाैक पर बैरीकेड्स लगाते हुए कर्मचारी।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में मंगलवार को सुबह 8 बजे जिले की पांचों विधानसभा सीटों के मतों की गणना होगी। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था देखते हुए भूमण शाह चौक से रूट डायवर्ट किया है। आमजन व वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए पुलिस कर्मचारियों की विशेष रूप से ड्यूटी लगाई है।
मतगणना के दौरान भूमण शाह चौक से चतरगढ़ पट्टी फाटक तक व भूमणशाह चौक से हाउसिंग बोर्ड चौक तक रास्ते बंद रहेंगे। ऐसे में नियुक्त पुलिस कर्मचारी सीडीएलयू की तरफ आने वाले वाहनों को दूसरे रास्ते से भेजने का कार्य करने के साथ असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखेंगे। एसपी विक्रांत के अनुसार प्रशासन अपना काम सजगता से कर रहा है। अभी तक छिटपुट घटनाओं को छोड़कर चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। इसके लिए जिले की जनता तारीफ के काबिल है, जो कि किसी भी तरह की अफवाहों में नहीं आई। अब उम्मीद है कि मंगलवार को मतगणना कार्य भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो जाएगा।
विज्ञापन




आवागमन में इन मार्गों का प्रयोग करें शहरवासी
- डबवाली रोड से फतेहाबाद या हिसार जाने वाले शहर में आने के बजाय हाईवे से बाईपास का प्रयोग करें।
- डबवाली रोड से शहर में आने वाले लोग हनुमान मंदिर खैरेकां के पास से बाईपास रोड का प्रयोग करें।
- डबवाली हाईवे से सिरसा बरनाला रोड का प्रयोग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पहुंचे। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चौक से अजय विहार तथा महाराणा प्रताप चौक से होकर शहर में आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सिरसा से बरनाला रोड की ओर से जाने वाले लोग बस स्टैंड से महाराणा प्रताप चौक व अजय विहार से होकर बरनाला रोड की ओर जा सकते हैं।
- फतेहाबाद की ओर से आने वाले लोग बस स्टैंड की ओर से आकर शहर सिरसा में प्रवेश कर सकते हैं।
- फतेहाबाद की ओर से आने वाले लोग जिन्हें डबवाली जाना है, वे मोरीवाला से सीधा बाईपास का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed