फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Robbery to fulfill the need of intoxicants, changed appearance to hide identity

नशे की जरूरत पूरा करने के लिए डकैती, पहचान छुपाने के लिए बदल लिया हुलिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Robbery to fulfill the need of intoxicants, changed appearance to hide identity
डबवाली में डकैती मामले में पकड़े गए आरोपी व उपस्थित पुलिस कर्मी - फोटो : Sirsa
सिरसा। सीआईए व शहर थाना पुलिस ने 13 अगस्त को डबवाली के विकास मॉडल स्कूल वाली गली में स्थित एक घर में हुई डकैती की घटना को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस वारदात के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान दीप कुमार उर्फ दीपू, मंगल सिंह उर्फ मंगा, संदीप सिंह उर्फ दीपू व दवेंद्र सिंह निवासियान गांव डबवाली के रूप में हुई है। आरोपी ने पहचान छुपाने के लिए अपना हुलिया भी बदलने का प्रयास किया और बार-बार जगह भी बदलते रहे। आरोपियों ने अय्याशी और नशा पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

डीएसपी कुलदीप सिंह बैनीवाल ने बताया कि इस घटना के पांचवें आरोपी की भी पहचान कर ली गई है, जिसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस आरोपियों का पुराना कोई आपराधिक रिकॉर्ड अगर हो तो उसे भी सर्च कर रही है।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
13 अगस्त को दोपहर को कुछ युवकों ने विकास मॉडल स्कूल वाली गली के एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर हथियारों के बल पर नकदी व जेवरात लूट कर ले गए थे। इस संबंध में चिंकी पुत्र जगदीश की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीमों को सम्मानित करेगा विभाग
उप पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह बैनीवाल ने दोनों टीमों को सम्मानित किए जाने की अनुशंसा की है। बैनीवाल ने बताया कि एसपी डॉ. अर्पित जैन ने भी घोषणा की है कि सभी टीमों को पुलिस विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा ताकि दूसरे पुलिस कर्मी भी इनसे प्रेरित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed