फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Robbery accused nabbed in 30 minutes, axe and bike recovered

Sirsa News: लूट के आरोपियों को 30 मिनट में दबोचा, गंडासी व बाइक बरामद

Mon, 21 Apr 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 21 Apr 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Robbery accused nabbed in 30 minutes, axe and bike recovered
 पकड़े गए लूट के आरोपी।  स्रोत : पुलिस
सिरसा। थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत गांव सकताखेड़ा के पास भारतमाला पुल के समीप रविवार रात को दो व्यक्तियों से लूट की वारदात हुई। सूचना मिलते ही डबवाली सदर की ईवीआर टीम ने महज आधे घंटे में लूट के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सकताखेड़ा निवासी अनीश कुमार उर्फ निक्का और सोनी कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए गंडासी, मोटरसाइकिल और लूटी गई राशि बरामद की।
विज्ञापन

चौटाला चौकी प्रभारी उप निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि 20 अप्रैल को पंजाब के मुक्तसर जिले के भीटी वाला गांव निवासी बबुराम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि वह तुड़ी की ट्रॉली लोडिंग अनलोडिंग का काम करता है। 20 अप्रैल की रात को वह गांव चकजालू में तुड़ी की ट्राॅली उतार कर साथी मनिंद्र सिंह व अन्य के साथ भीटी वाला जा रहे थे। रात 12:30 के आसपास जब वह और उसका साथी भारत माला रोड हाईवे पर गांव सकताखेड़ा के पास पेट्रोल पंप से तेल डलवाने गए। वह और मनिंद्र चौधरी होटल के पास उतर गए।
विज्ञापन

इस दौरान पीछे से बाइक पर दो युवक उसके पास रुके और गंडासी दिखाकर रुपये व मोबाइल लूट लिया। घटना की सूचना डायल 112 को फोन कर दी। सूचना मिलने पर ईवीआर टीम ने गांव सकताखेड़ा के पास हाईवे पर नाकेबंदी कर दी। नाकेबंदी के दौरान जब बाइक सवार दो युवकों की जांच की तो वारदात में प्रयोग किए गए हथियार व नकदी बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed