फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Roadways workers went on hunger strike as their demands were not met

Sirsa News: मांग पूरी न होने पर भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मी

Tue, 08 Apr 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 08 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Roadways workers went on hunger strike as their demands were not met
 बस स्टैंड परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मचारी।  - फोटो : 1
सिरसा। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की ओर से मांग पूरी न होने पर मंगलवार को बस स्टैंड पर 24 घंटे की भूख हड़ताल की गई। भूख हड़ताल में राज्य मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य जगदीप लाठर, संदीप रंगा, हरिकिशन, चमन लाल स्वामी व शिवकुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


राज्य मोर्चा नेताओं ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 23 जून 2023 व 16 जुलाई 2024 को कर्मचारियों की मांगों को जायज मानते हुए अनेक मांगों पर सहमति जताई थी और उन्हें लागू करने का भरोसा दिया था, लेकिन मानी गई जायज मांगों को आज तक लागू नहीं किया गया है। जिससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा हैं।
विज्ञापन




ये हैं कर्मचारियों की मुख्य मांगें

परिचालक, चालक, लिपिक के वेतनमान की वेतन विसंगति दूर करके ग्रेड पे बढ़ाया जाए। चालक, परिचालकों को सीमित ओवरटाइम देने के आदेश पत्र को वापस लिया जाए। चालक, परिचालकों को रात्रि ठहराव करने व भुगतान करने के वर्तमान में जारी आदेश को वापिस लेते हुए पूर्व की भांति रात्रि ठहराव देने व भुगतान किया जाए। चालक, परिचालक, निरीक्षक, उप निरीक्षक, कर्मशाला के कर्मचारियों के देय अर्जित अवकाश कटौती के जारी आदेशों को वापस लिया जाए। वर्ष 2002 में भर्ती हुए चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करके पुरानी पेंशन योजना में शामिल किया जाए। वर्ष 2016 में सभी प्रक्रिया पूर्ण उपरांत भर्ती किये गए चालकों को पक्का किया जाए। इसके अलावा कर्मशाला में वर्षों से खाली पड़े रिक्त पदों पर पक्की भर्ती की जाए, कर्मशाला में 2018 में लगे ग्रुप डी के कर्मचारियों को कॉमन कैडर से अलग करके उन्हें रिक्त तकनीकी पदों पर पदोन्नति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन








सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

भूख हड़ताल पर बैठे राज्य नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार समय रहते कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं का समाधान करें अन्यथा रोडवेज कर्मचारी हड़ताल जैसे बड़े आंदोलन करने को मजबूर होंगे। भूख हड़ताल में रविंद्र बौद्ध, शेर सिंह, प्रहलाद, संदीप कुमार, सुरेंद्र निरानिया, कुलविंदर, सतपाल , सुरेंद्र भादू, विकास कुमार, मेनपाल, बलजीत आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed