फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   roadways bus, student

चालक परिचालक गांव में बस लेकर नहीं पहुंचे तो स्कूली बच्चे पहुंच गए डीसी कार्यालय

Thu, 11 Jul 2019 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
roadways bus, student
बस समस्या को लेकर उपायुक्त कार्यालय में पहुंचे बच्चे। - फोटो : Sirsa
सिरसा से माधोसिंघाना जाने वाली रोडवेज बस के गांव चौबुर्जा में न रोकने के विरोध में 30 से ज्यादा स्कूली बच्चे जिला उपायुक्त पहुंच गए।
विज्ञापन

कक्षा 9 से 12वीं तक के इन छात्र-छात्राओं ने बताया कि सिरसा से माधोसिंघाना वाया चौबुर्जा जाने वाली बस सुबह उनके गांव से ही नहीं गुजरती, इस वजह से वे अपने स्कूल नहीं जा पाते। गर्मियों की छुट्टियों के बाद अब स्कूल व कालेज शुरू हो गए है, मगर बस सेवा न मिलने के कारण उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। उपायुक्त ने रोडवेज विभाग को तुरंत बस चलाने के निर्देश दिए। स्कूली छात्रों ने बताया कि सिरसा से सुबह साढ़े सात बजे हरियाणा रोडवेज सिरसा डिपो की बस गांव माधोसिंघाना के लिए रवाना होती है। इसका रूट सिरसा से नटार, शहीदांवाली, चौबुर्जा, मोडियाखेड़ा व माधोसिंघाना है। लेकिन यह बस नटार, शहीदांवाली से सीधे मोडिया और माधोसिंघाना के लिए रवाना होती है। चूंकि गांव चौबुर्जा में लगभग 50 छात्र-छात्राएं मोडिया और माधोसिंघाना स्थित स्कूलों में पढने के लिए जाते हैं। इस बस को चौबुर्जा से चलाया नहीं जाता। जिसके कारण गांव के छात्र-छात्राएं अपने स्कूलों को नहीं जा पाते और उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। इस बात की जानकारी ग्रामीणों ने आम आदमी पार्टी की जिला इकाई को दी। तब जिला इकाई के नेता स्कूली बच्चों को वाहनों पर बैठाकर डीसी कार्यालय में ले आए और डीसी के समक्ष यह समस्या रखी। इस अवसर पर सिरसा विधानसभा सचिव हरबंस लाल, विधानसभा संगठन मंत्री महाबीर प्रसाद, जिला सचिव राजन हिन्दुस्तानी, युवा लोकसभा अध्यक्ष मोनू शर्मा, कृष्ण लाल, रामसिंह, धर्मबीर, प्रेमचन्द, हरदयाल सहित रेखा, नीतू, पलक, पूजा, सपना, सिमरन, कविता, रेखा, शर्मिला, सोनिया, करण, अमीचन्द, अंकित, विपिन, राहुल विद्यार्थी उपस्थित थे।

डीआई ने कंडक्टर को बुलाया
मामला रोडवेज विभाग के पास पहुंचने पर डीआई ने कंडक्टर को अपने कार्यालय बुलाया। कंडक्टर ने बताया कि रास्ता खराब होने के कारण गांव में बस के पहुंचने में समय लग रहा है। जिस पर डीआई ने कंडक्टर को निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसा होता है तो पहले विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed