फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Roadways bus collides with e-rickshaw, driver dies

Sirsa News: रोडवेज बस ने ई-रिक्शा को मार टक्कर, चालक की मौत

Sat, 03 May 2025 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 03 May 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with e-rickshaw, driver dies
सिरसा में सचिन की मौत पर विलाप करती मां ​शिमला देवी व अन्य रिश्तेदार।
सिरसा। बस स्टैंड के पास शुक्रवार रात को रोडवेज की बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। बस अड्डा चौकी पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक सचिन की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सचिन की मां शिमला देवी व बहन रजनी का रो-रोकर बुरा हाल है। बुजुर्ग शिमला देवी का कहना है कि रोडवेज बस ने उसके बुढ़ापे का सहारा छीन लिया। उनका कहना है कि शुक्रवार शाम को सचिन घर से बाहर जाते समय उसे कहकर गया था अभी आता हूं, लेकिन रात को उसकी मौत की सूचना आई।
विज्ञापन


हिसार रोड स्थित जंडी वाली गली निवासी 40 वर्षीय सचिन पिछले 7 वर्षों से ई-रिक्शा चलाता था। शुक्रवार शाम को वह ई-रिक्शा की बैटरी लेने के लिए वाल्मीकि चौक गया था। रात करीब साढ़े 9ररू बजे वह ई-रिक्शा लेकर अपने घर जा रहा था। रेलवे पुल से नीचे उतरते ही पीछे से आ रही रोडवेज की एक बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे सचिन नीचे गिर गया और उसका सिर डिवाइड से जा टकराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ने बस नहीं रोकी और उसे तेज गति से भगाकर बस स्टैंड में ले गया। घायल सचिन को राहगीरों ने सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।




बस की गति काफी तेज थी

पीड़ित के परिजनों ने अनुसार मौके पर मौजूद लोगों नेे उनको बताया कि गलती रोडवेज बस चालक की है। बस की गति तेज थी। टक्कर के बाद सचिन उछल कर नीचे गिरा और उसका सिर डिवाइडर से टकरा गया। बस चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया।




सचिन के सिर पर थी सारे परिवार की जिम्मेदारी

शिमला देवी ने बताया कि सचिन के ऊपर परिवार की सारी जिम्मेदारी थी। उसका एक भाई बीमार रहता है। सचिन ही एक मात्र कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद परिवार पर बड़ा संकट आ गया है। सचिन अविवाहित था।






आरोपी बस चालक राजेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बस ऑटो मार्केट से बस स्टैंड की ओर आ रही थी। शनिवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। - रतन सिंह,जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed