फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ritu Garg was appointed president of the women's wing.

Sirsa News: रितु गर्ग को महिला शाखा का अध्यक्ष बनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Ritu Garg was appointed president of the women's wing.
सिरसा।अखिल भारतीय सेवा संघ के सदस्य  महिला शाखा का गठन करते हुए। शाखा
ऐलनाबाद। दशहरा पर्व पर अखिल भारतीय सेवा संघ ने विस्तार करते हुए महिला शाखा का गठन किया। इसमें रितु गर्ग को महिला शाखा का अध्यक्ष बनाया गया। डाॅ. इंद्र गोयल राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में रितु गर्ग ने सहर्ष अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी स्वीकार की। डाॅ. इंद्र गोयल ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए ऐलनाबाद की महिला शाखा रितु गर्ग के नेतृत्व में समाज में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

रितु गर्ग ने कहा कि वह ऐलनाबाद में जल्द ही करवाचौथ, दिव्यांगों के लिए कार्यक्रम, महिलाओं के लिए मेडिकल चेकअप और अन्य बहुत से प्रकल्प जल्द ही ऐलनाबाद में लगाए जाएंगे। उन्होंने महिला शाखा के विस्तार के लिए और समाज में कौन-कौन से कार्य करने चाहिए उनके बारे में विस्तार से बताया। डाॅ. इंद्र गोयल ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों और हितों के बारे में जागरूक करना ही उद्देश्य है।
विज्ञापन

सेवा संघ के ओएसडी आकाश सेन ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया। ऐलनाबाद शाखा के अध्यक्ष चंद्र सोनी ने बताया कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करना महिलाओं के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए नीतियों और कानूनों का समर्थन करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामुदायिक विकास परियोजनाओं में भाग लेना और योगदान करना, सामुदायिक समस्याओं का समाधान करने के लिए सामुदायिक सदस्यों के साथ मिलकर काम करना चाहिए। अखिल भारतीय सेवा संघ शाखा ऐलनाबाद के सचिव विनोद विक्टर ने कहा कि संगठन के माध्यम से महिलाएं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और महिलाओं के अधिकारों और हितों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। राष्ट्रीय संरक्षक डाॅ. योगेश विदानी, राष्ट्रीय महासचिव विनोद धवन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रमोद सचदेवा, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र सपरा, प्रांतीय महासचिव मुकेश वर्मा ने रितु गर्ग को अध्यक्ष बनने पर बधाई प्रेषित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed