{"_id":"621a738d82494d78dc5e4f25","slug":"returning-home-after-getting-treatment-one-killed-two-injured-due-to-tractor-collision-near-dabwali-sirsa-news-hsr6253483145","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज करवाकर घर लौट रहे थे, डबवाली के पास ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज करवाकर घर लौट रहे थे, डबवाली के पास ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। डबवाली के निकट हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसा ट्रैक्टर व कार के बीच हुआ। डबवाली पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार निवासी सेक्टर 6 जवाहर नगर, श्रीगंगानगर ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने मामा राजकुमार को मामी किरण रानी तथा मामा के लड़के हुकमाचंद के साथ कार में सवार होकर दवाई दिलवाने के लिए कालांवाली से अबोहर जा रहे थे। कार जब डबवाली के निकट जलघर के पास पहुंचती तो सामने से ट्रैक्टर ड्राइवर ने तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुनील कुमार के दाहिनी टांग व सिर तथा छाती में चोटें आई। हादसे में किरण रानी के माथे पर व आंख के पास चोटें लगी। वहीं उनके मामा राजकुमार के सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं। एंबुलेंस से घायलों को डबवाली के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल राजकुमार को रेफर कर दिया। अस्पताल में ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं डबवाली के सरकारी अस्पताल से उपचार के बाद अन्य घायलों को भी रेफर कर दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक गुरजंट सिंह निवासी लालवाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक बालाराम कर रहे हैं।