फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Retired Employees Association will organize street meetings

Sirsa News: नुक्कड़ सभाएं करवाएगा रिटायर्ड कर्मचारी संघ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Retired Employees Association will organize street meetings
रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी 
रोड़ी। गांव रोड़ी के डेरा बाब गोंसपुरी महाराज के प्रांगण में रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ब्लॉक बड़ागुड़ा की बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि ट्रेड यूनियनों की ओर से की जा रही 9 जुलाई की हड़ताल में पूरी तैयारी के साथ भाग लिया जाएगा और इसके प्रचार प्रसार के लिए गांवों में सर्व कर्मचारी संघ के साथ मिल कर नुक्कड़ सभाएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

किसान मजदूर विरोधी कानूनों के प्रति किसानों मजदूरों को भी हड़ताल में शामिल करवाया जाए। इस बैठक में पेंशन विधेयक के विरोध में 15 जुलाई को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन पर भी चर्चा की गई और उसे ब्लॉक स्तर पर आयोजित करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

बैठक प्रधान नायब सिंह की अध्यक्षता में हुई। रिटायर्ड कर्मचारी रणजीत सिंह ने बताया कि बैठक को जिला सचिव रवि कुमार ने संबोधित किया। रवि कुमार ने कहा कि वर्तमान केंद्र और राज्य सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों के लंबे संघर्ष से हासिल किए हुए अधिकारों पर हमला कर रही है। केंद्र सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों को आने वाले वेतन आयोग की सिफारिशों से बाहर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उनके स्वास्थ्य लाभ के अधिकारों में भी कटौती कर रही है। उन्होंने कहा कि कमयूट की राशि 10 सालों से ज्यादा समय तक काटना कर्मचारियों के साथ धोखा है, पुराने श्रम कानून भंग करके श्रम संहिता बनाई जा रही है, जोकि पूरी तरह से मजदूर व कर्मचारियों के विरोध में और उद्योगपतियों के पक्ष में है। उसे तुरंत रद्द करने की मांग की गई। इस बैठक में जयराम, महेंद्र सिंह, गुरचरण सिंह, हरपाल सिंह, मेजर सिंह, बलदेव सिंह, बाबा सिंह आदि रिटायर्ड कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed