{"_id":"66fda329b145abec1d045ed6","slug":"results-of-shri-brahmin-sabha-sirsa-elections-declared-arjun-sharma-becomes-head-sirsa-news-c-128-1-slko1008-126624-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: श्री ब्राह्मण सभा सिरसा के चुनाव के परिणाम घोषित, अर्जुन शर्मा बने प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: श्री ब्राह्मण सभा सिरसा के चुनाव के परिणाम घोषित, अर्जुन शर्मा बने प्रधान
Thu, 03 Oct 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 03 Oct 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
सिरसा में माला डाल कर श्री ब्राह्मण सभा के प्रधान और उपप्रधान को बधाई देते सभा के सदस्य। संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। श्री ब्राह्मण सभा सिरसा के चुनाव के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए हैं। इसमें अर्जुन शर्मा को सबसे अधिक 17 मत मिले हैं। इन्हे सभा का प्रधान नियुक्त किया गया है।
रामानंद शास्त्री ने बताया कि लंबे समय के बाद सरकार की एडहॉक कमेटी की ओर से पांच सितंबर को चुनाव करवाए गए थे। कुल 27 सदस्यों में से 24 सदस्यों ने मतदान किया। सभा के चुनाव के लिए यशपाल भारद्वाज को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। घोषित परिणाम में अर्जुन शर्मा को सबसे अधिक 17 मत मिले हैं। ऐसे में इन्हें प्रधान नियुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा जयप्रकाश को सचिव, सतीश निर्मल को कोषाध्यक्ष, अशोक उपाध्याय को वरिष्ठ उपप्रधान, सुभाष चंद्र दाधीच, मदनलाल सारस्वत, ललित मोहन शर्मा, बलबीर शर्मा, सुरेंद्र पारीक, अशोक शर्मा, रवि गौड़, प्रहलाद शर्मा को उपप्रधान, संजय शर्मा को सहसचिव व नीतिश भारद्वाज को युवा प्रधान नियुक्त किया गया। ब्राह्मण समाज के सभी सदस्यों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। समस्त कार्यकारिणी ने सर्वप्रथम श्री गीता भवन मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया।
अर्जुन शर्मा ने समाज के कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसपर पूरी तरह से खरा उतरने का काम करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि समाज को एकमंच पर लाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज को साथ लेकर वे समाज के उत्थान के लिए भरपूर प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर पंडित कमल किशोर शर्मा, सुशील शर्मा, शिवरतन सांखी, यशपाल भारद्वाज, रोशनलाल वशिष्ठ, प्रभुदयाल शर्मा सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।