फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Result of Mission Buniyaad Level-1 exam declared, 1679 passed

Sirsa News: मिशन बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा का परिणाम घोषित, 1679 हुए उत्तीर्ण

Thu, 22 Feb 2024 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 22 Feb 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Result of Mission Buniyaad Level-1 exam declared, 1679 passed
मिशन बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा
सिरसा। शिक्षा विभाग ने बुनियाद लेवल-1 परीक्षा का परिणाम वीरवार को घोषित कर दिया गया है। जिले के 1679 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। अब उत्तीर्ण विद्यार्थी 29 फरवरी को लेवल-2 की परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए कुल 5439 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें से 14 केंद्रों पर 2 फरवरी को 4,769 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी व 670 अनुपस्थित रहे। मिशन बुनियाद के तहत 2 फरवरी को आयोजित हुए लेवल-1 की परीक्षा का परिणाम विभाग की ओर से घोषित किया चुका है। हरियाणा राज्य में सबसे ज्यादा सिरसा जिले से 1679 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब ये विद्यार्थी परीक्षा लेवल-2 के लिए चयनित हो गए हैं। लेवल-2 की परीक्षा 29 फरवरी को होगी। इसकी तैयारी विभाग ने कर ली है।
विज्ञापन

जिले में मिशन बुनियाद के तहत पांच केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें विद्यार्थी निशुल्क में कोचिंग लेते हैं। बुनियाद कार्यक्रम हेतु चयनित विद्यार्थियों के लिए पठन पाठन सामग्री, वर्दी, यातायात सुविधा इत्यादि का प्रबंध विभाग द्वारा किया जाता है। बुनियाद प्रोग्राम के तहत चयनित विद्यार्थी विकल्प संस्थान द्वारा ब्रॉडकास्ट किए गए लेक्चर के माध्यम से पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन

इन पांच परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थी ले रहे कोचिंग
- राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा
- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ऐलनाबाद
- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चोपटा
- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डबवाली
- पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ओढां
जानिए क्या है बुनियाद मिशन

बुनियाद कार्यक्रम हरियाणा सरकार, शिक्षा विभाग व विकल्प फाउंडेशन के द्वारा चलाया जाता है। इस कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित करने की नींव रखी जाती है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की रुचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा व कार्यक्रम से विद्यार्थियों को यह मिलेगा फायदा

लेवल-2 की परीक्षा के बाद चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रतियोगिताओं जैसे एनटीएसई, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के तैयारी करवाई जाएगी। एनटीएसई परीक्षा एक छात्रवृत्ति परीक्षा है। इसमें उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी को पीएचडी तक छात्रवृत्ति मिलती है। वहीं किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी भारत के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु व भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में दाखिले के पात्र होते हैं। जिले में बुनियाद के 4 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें विद्यार्थियों की ऑफलाइन व ऑनलाइन कक्षाएं लगती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए वर्दी, पाठन सामग्री, आने जाने का किराया व टैब दिए जाते हैं।
लड़कियों ने मारी बाजी
मिशन बुनियाद के तहत लेवल-1 की परीक्षा में जिले की लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कों की तुलना में लड़कियों ने अधिक परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिले की 923 लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं जिले के 758 लड़कों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।


प्रदेश स्तर पर इस प्रकार उत्तीर्ण हुए विद्यार्थी
अंबाला, 1333

भिवानी, 1156

चरखी दादरी, 509
फरीदाबाद, 628

फतेहाबाद, 1100
गुरुग्राम, 1216
हिसार, 1425

झज्जर, 646

जींद, 1382

कैथल, 1366

करनाल, 1264

कुरूक्षेत्र, 1185

महेंद्रगढ़, 724
नूहं, 772
पहवल, 705

पंचकूला, 987
पानीपत, 1133
रिवाड़ी, 840
रोहतक, 741

सिरसा, 1679
सोनीपत, 1185
यमुनानगर, 1035
खंड स्तर पर इस प्रकार रहा परिणाम
खंड का नाम, कुल विद्यार्थी, लड़कियां उत्तीर्ण, लड़के उत्तीर्ण
- बड़ागुढा, 263 149 114
- डबवाली, 253 112 141
- ऐलनाबाद, 205 108 97
- चोपटा, 263 147 116
- ओढां, 123 73 50
- रानियां, 225 130 95
- सिरसा, 347 202 145

वीरवार को मिशन बुनियाद लेवल-1 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है। जिसमें जिले के 1679 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण किया है। ये संख्या प्रदेशभर में सभी जिलों से ज्यादा है। प्रदेश में सबसे ज्यादा विद्यार्थियों ने बुनियाद की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
-डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article