फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Resolved to make Sirsa number one in the state in vote percentage

Sirsa News: वोट प्रतिशत में सिरसा को प्रदेश में नंबर वन बनाने का लिया संकल्प

Wed, 02 Oct 2024 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 02 Oct 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Resolved to make Sirsa number one in the state in vote percentage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा बीएलओ एसोसिएशन की बैठक मंगलवार सुबह भगत सिंह स्टेडियम में हुई। प्रधान गोविल सिसोदिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बूथ लेवल अधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे सिरसा को वोट प्रतिशत में प्रदेश में नंबर वन बनाएंगे।
सिसोदिया ने कहा कि एकमात्र बूथ लेवल अधिकारी ही ऐसा है, जो हर मतदाता के संपर्क में रहता है। उनसे एक पारिवारिक रिश्ता कायम कर लेता है। उन्होंने कहा कि सभी बूथ लेवल अधिकारी मतदाता सूची बांटने के साथ मतदाताओं को भी जागरूक करें। मतदाताओं को समझाएं कि आपका एक वोट समाज में बदलाव ला सकता है। मतदाता अपने मत का इस्तेमाल किसी जाति-धर्म व किसी प्रकार के लोभ-लालच में आकर न करें।
विज्ञापन

सिसोदिया ने कहा कि एक भी मतदाता मतदान से वंचित नहीं रहना चाहिए तभी हम सिरसा जिला को वोट प्रतिशत में प्रदेश में नंबर वन पर ला सकते हैं। सिसोदिया ने कहा कि मतदाता को मतदान के समय किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। अगर वह किसी कारणवश वोटर स्लिप नहीं ला पाता है तो भी आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक की फोटो युक्त पासबुक व पासपोर्ट आदि के होने पर बूथ लेवल अधिकारी आपका वोट डलवाने में सहयोग करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा बीएलओ एसोसिएशन के महासचिव रवींद्र कुमार, कोषाध्यक्ष भजनलाल व सह सचिव प्रवेश रानी, प्रमोद कुमार सुधीर कुमार, रवि सिंह, ममता रानी, विनोद कुमार मनीष खन्ना व कुसुम रानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed