फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Research: Now one test can detect three diseases of animals

शोध : अब एक टेस्ट से पशुओं की तीन बीमारियों का लगाया जा सकेगा पता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Research: Now one test can detect three diseases of animals
बीमार पशु की जांच करते डॉक्टर। - फोटो : Sirsa
सिरसा। पशुओं में विभिन्न बीमारियों के संक्रमण का पता लगाने के लिए अब अलग-अलग जांच नहीं करनी पड़ेगी। सिरसा की चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी और हिसार की लाला लाजपतराय यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसिज के बीच अनुबंध के तहत एक छात्रा ने शोध किया है। अब शोध की रिपोर्ट आ गई है और इसे पेटेंट करवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वर्ष 20018 में सिरसा के सीडीएलयू और हिसार के लुवास के बीच अनुबंध हुआ। इसके तहत प्रावधान किया गया कि दोनों विश्वविद्यालयों के छात्र एक-दूूसरे विश्वविद्यालयों के विभागों में आपसी सहयोग के साथ शोध कर सकेंगे। सिरसा सीडीएलयू के बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा ने लुवास में जाकर शोध किया। छात्रा मोनिका पूनिया ने सीडीएलयू के प्रो. एसके गहलावत और लुवास की प्रो. कनिष्ठ बतरा की गाइडेंस में शोध किया। शोध के दौरान छात्रा ने पशुओं पर रिसर्च की।
विज्ञापन

इस तरह आया आइडिया, ये है शोध का नाम
पशुओं में बीमारियों के संक्रमण का पता लगाने के लिए अलग-अलग टेस्ट करने पड़ते हैं। टेस्ट महंगे भी होते हैं। इसलिए शोधकर्ता मोनिका पूनिया ने सोचा कि क्यों ना एक ही टेस्ट में कई बीमारियों का पता लगाया जाए। इसलिए शोध करते हुए मेहनत की और बेहतर परिणाम भी सामने आए। रिसर्च से सामने आया और मल्टीप्लेक्स लुमिनेक्स मैकपिक्स एसए के नाम से टेस्ट तैयार किया। शोध पिछले वर्ष 21 मई को फाइनल हो गया था और इसे अब 25 फरवरी को पेटेंट के लिए भी आवेदन कर दिया गया है। अब एक टेस्ट से ही पशुओं में तीन संक्रमण जैसे कोरोना, सेंडाई वायरल और ब्लूटोंग्यू वायरस का पता लगाया जा सकेगा। लाभ ये होगा कि पशुओं में बीमारी का पता चलाने के लिए अलग-अलग महंगे टेस्ट नहीं करवाने पड़ेंगे। पैसे और समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीएलयू की छात्रा ने हिसार की लुवास यूनिवर्सिटी में शोध किया है। इस शोध से निकलकर आया है कि अब एक टेस्ट से पशुओं में तीन बीमारियों के संक्रमण का पता लगाया जा सकेगा। इसे पेटेंट करवाने की प्रक्रिया चल रही है। वीसी प्रो. अजमेर सिंह मलिक के मार्गदर्शन में हम सीडीएलयू में नये-नये शोध कर रहे हैं। इससे न केवल यहां के विद्यार्थियों को बल्कि दूसरे विश्वविद्यालयों के छात्रों को भी लाभ हो रहा है।
-प्रो. एसके गहलावत, डीन ऑफ एकेडमिक एंड गाइड, सीडीएलयू, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed