फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Report of seven colonies sent to Panchkula for legalization

Sirsa News: वैध करने के लिए सात कॉलोनियों की रिपोर्ट बनाकर पंचकूला भेजी

Sun, 02 Jul 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 02 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Report of seven colonies sent to Panchkula for legalization
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित अवैध कॉलोनियों को वैध करने के लिए नगर परिषद ने प्रक्रिया को तेज कर दी है। शहर की 38 अवैध कॉलोनियों को नगर परिषद में शामिल किया जाना है। पंचकूला स्थित मुख्यालय भेजी गई रिपोर्ट में त्रुटियों के कारण अब नगर परिषद द्वारा उन्हें ठीक किया जा रहा है। नगर परिषद ने सात कॉलोनियों के नक्शे, एरिया सहित अन्य दस्तावेज तैयार कर मुख्यालय भेज दिए हैं। अभी 31 कॉलोनियों के दोबारा से दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।
शहरी क्षेत्र की सीमा बढ़ाने व लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ देने के लिए सरकार ने योजना बनाई थी। इसके बाद शहर के बाहरी और अंदर के क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों व ग्रामीण क्षेत्रों को वैध करने के संबंध में आवेदन मांगे गए थे। आवेदनों के बाद शहरी नगर योजनाकार ने इस संबंध में सर्वे कर क्षेत्रों व कॉलोनियों का चयन किया था। इसमें शहर के चत्तरगढ़पट्टी, कंगनपुर, बेगू, झोपड़ा सहित करीब आठ गांवों की सीमा को शहर में शामिल करने के लिए योजना बनाई गई थी। इसके बाद नगर परिषद ने कॉलोनियों की कुल जनसंख्या, क्षेत्र, पहले किस तरह की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है, सीवरेज, पानी और सड़कों का निर्माण किया गया है या नहीं सहित अन्य जानकारी की रिपोर्ट तैयार कर भेजी थी। इनमें कई तरह की त्रुटियां होने व नक्शा सही न होने के चलते मुख्यालय ने उसे रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद अब सभी कॉलोनियाें के दस्तावेजों को दोबारा से तैयार कर रहा है। अब तक सात कॉलोनियों के दस्तावेजों की त्रुटियों को दूर कर मुख्यालय में भेज चुका है।
विज्ञापन





40 हजार आबादी शहर में होगी शामिल, मिलेगी सभी प्रकार की सुविधा

शहर के बाहरी क्षेत्र में काफी संख्या में लोग मकान बनाकर रह रहे हैं। कॉलोनियों अवैध होने के चलते उन क्षेत्रों में लोगों को सरकारी सुविधा जैसे, सड़क, सीवरेज, पेयजल, बिजली सहित अन्य योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इनके वैध होने के बाद सभी लोगों को नगर परिषद के साथ जोड़ा जाएगा और हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। हालांकि अभी करीब 40 हजार की आबादी शहर में शामिल होगी। बता दें कि पहले ही शहर में सवा दो लाख की आबादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रजिस्ट्री प्रक्रिया भी होगी शुरू, लंबे समय से आपसी सहमति पर हो रही थी खरीद
बता दें कि शहर में कई ऐसी कॉलोनियां हैं, जिनमें अब हर प्रकार की सरकारी सुविधा कॉलोनी वासियों को मुहैया करवाई जा रही है। वह शहरी क्षेत्र में शामिल नहीं है। व्यापारियों ने शहर के बाहरी क्षेत्रों में कॉलोनियों को काट कर रिहायश करने वालों को सहमति पत्र देकर उनसे राशि ले ली और स्टाम्प व अन्य सहमति पत्र तैयार करवा दिए। अब इन कॉलोनियां में सरकारी सुविधा भी मुहैया करवाई जा रही है, लेकिन रजिस्ट्री प्रक्रिया बंद है। कॉलोनियों के वैध होने के बाद शहर इनकी रजिस्ट्री होने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।


वर्जन

शहर की कॉलोनियों को वैध करने लिए दस्तावेजों की त्रुटियों को दूर किया जा रहा है। सात अवैध कॉलोनियों के दस्तावेजों की त्रुटियों को दूर कर उनकी रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। शेष कॉलोनियों के दस्तावेजों की त्रुटियों को दूर करने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही इसका काम पूरा जो जाएगा। - प्रवीन दलाल, एक्सईएन, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed