फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Remand of fake firms leader Padam Bansal extended by three days

Sirsa News: फर्जी फर्मों के सरगना पदम बंसल का रिमांड तीन दिन बढ़ाया

Tue, 17 Oct 2023 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 17 Oct 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
Remand of fake firms leader Padam Bansal extended by three days
सिरसा।
विज्ञापन

फर्जी फर्म मामले में एसआई ने एक बार फिर पदम बंसल को तीन दिन रिमांड पर लिया है। इसके तीसरे पार्टनर रमेश अरोडा को भी पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। दोनों को आमने सामने बैठाकर एसआईटी पूछताछ करेगी, ताकि प्रदेश व दूसरे राज्यों की फर्मों से जुड़ी अन्य जानकारी व अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम जान सके, जो इस प्रकरण में उनके साथ शामिल थे। हालांकि इस मामले में पूर्व में पदम बंसल व उसके बेटे दोनों को पुलिस ने रिमांड पर लिया था। पिता पुत्र को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की गई थी। इसके बाद अमित बंसल को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
बता दें कि गुजरात, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा में इन लोगों ने फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये का नुकसान सरकारी खजाने को पहुंचाया था। ऐसे में अब इन राज्यों की फर्मों के साथ उस राज्यों में कौन कौन इन लोगों से मिला हुआ था और सहयोग कर रहा था। सभी का डाटा तैयार किया जा रहा है। दोनों आरोपियों को साथ ले जाकर पुलिस निशानदेही का कार्य करेगी। इसके अतिरिक्त जहां जहां फर्म चल रही थी और कौन कौन इन फर्म से जुड़े थे, सभी के बारे में जानकारी हासिल करेगी। हालांकि इस मामले में कई वर्षों की देरी होने के कारण कई सबूत मिट गए हैं या मिटा दिए गए है। इनको खोज पाना पुलिस के मुसीबत बन चुका है। इसलिए पुलिस हर उस एंगल को खंगालने की कोशिश कर रही, जिससे इस केस को ओर मजबूती मिल सके।
विज्ञापन


ईडी व अन्य एजेंसियों का इंतजार
10618 करोड़ के मामले में अभी तक ईडी ने जांच नहीं की है। कई अन्य जांच एजेंसियों के इस केस में शामिल होने की प्रबल उम्मीद है। इस ओर एडीजीपी भी इशारा कर चुके हैं। हालांकि इस मामले में कहां -कहां कितनी कितनी प्रॉपर्टी खरीदी गई है और कहां पर इस पैसे को लगाया गया है। उसकी तलाश भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10618 करोड़ के मामले में अभी तक ईडी ने जांच नहीं की है। कई अन्य जांच एजेंसियों के इस केस में शामिल होने की प्रबल उम्मीद है। इस ओर एडीजीपी भी इशारा कर चुके हैं। हालांकि इस मामले में कहां -कहां कितनी कितनी प्रॉपर्टी खरीदी गई है और कहां पर इस पैसे को लगाया गया है। उसकी तलाश भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed