फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   reforming step in jail

Sirsa News: बंदियों को शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण से जोड़ने पर जोर

Wed, 23 Sep 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 23 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
reforming step in jail
सिरसा। जेल का खाना चखते हुए अ​धिकारी। प्रबंधन
उपायुक्त व एडीसी ने चखा जेल का खाना, जिला कारागार में जेल रेडियो, लाइब्रेरी और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र करवाया शुरू
विज्ञापन


फोटो - 17,18,19
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला कारागार में मंगलवार रात को बंदियों के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास के लिए तीन सुधारात्मक पहल शुरू की गईं। जेल में जेल रेडियो स्टेशन, लाइब्रेरी और कंप्यूटर प्रशिक्षण कक्ष का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीश जिंदिया, उपायुक्त शांतनु शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल तथा पंकज खेमका ने किया।
उपायुक्त शांतनु शर्मा और अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने जेल के बंदियों को दिए जाने वाला चखा और उसकी गुणवत्ता की जांच की। जेल अधीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि वर्तमान में कारागार में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से तीन बंदी एमए और 15 बंदी बीए की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा, राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के माध्यम से 40 बंदी 10वीं और 12वीं की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उल्लास योजना के तहत 150 बंदी पढ़ना-लिखना सीख रहे हैं। इसी शैक्षणिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए नई सुविधाएं शुरू की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 कंप्यूटर से मिलेगा प्रशिक्षण
कंप्यूटर प्रशिक्षण कक्ष में 10 कंप्यूटर स्थापित किए गए हैं। यहां बंदियों को कंप्यूटर ज्ञान, टंकण और डिजिटल शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य बंदियों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने के साथ उनके शैक्षणिक, बौद्धिक और तकनीकी कौशल को विकसित करना है ताकि रिहाई के बाद वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर बेहतर तरीके से जीवनयापन कर सकें।

2500 पुस्तकों से सुसज्जित हुई लाइब्रेरी
जेल अधीक्षक ने बताया कि नई लाइब्रेरी में 2500 पुस्तकें उपलब्ध करवाई गई हैं। इनमें करीब 2000 पुस्तकें सरसाई नाथ बुक बैंक तथा 500 पुस्तकें सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र भाटिया की ओर से उपलब्ध करवाई गई हैं। लाइब्रेरी में साहित्य, धार्मिक, कानून, ज्ञान-विज्ञान, प्रतियोगी परीक्षाओं, स्वास्थ्य और योग से संबंधित पुस्तकें रखी गई हैं। इसके अलावा समाचार पत्र और पत्रिकाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

हर बैरक में पहुंचेंगे जेल रेडियो के कार्यक्रम
जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल रेडियो स्टेशन के माध्यम से बंदियों को भजन, प्रेरक कहानियां, कानूनी जानकारी, स्वास्थ्य संबंधी सुझाव और मनोरंजन कार्यक्रम सुनाए जाएंगे। जेल प्रशासन के अनुसार, इससे बंदियों में सकारात्मक सोच विकसित करने और तनाव कम करने में मदद मिलेगी। रेडियो की आवाज प्रत्येक बंदी तक पहुंचाने के लिए सभी बैरकों में स्पीकर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed