फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Recruitment of non teaching staff in Sirsa CDLU, 38 posts will be filled under regular and 45 posts under HKRN

सिरसा सीडीएलयू: गैर शिक्षक कर्मचारियों की भर्ती होगी, नियमित तौर पर 38 व एचकेआरएन के तहत 45 पद भरे जाएंगे

Thu, 12 Oct 2023 12:47 PM IST
नवीन दलाल आशीष सिद्धू, सिरसा (हरियाणा)
आशीष सिद्धू, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 12 Oct 2023 12:47 PM IST
सार

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय प्रशासन की माने तो गैर शिक्षक कर्मचारियों की कमी के कारण काफी हद तक काम प्रभावित हो रहा है। इसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नई भर्ती होने से विश्वविद्यालय में रखरखाव से लेकर नई बनाए जानी वाली लैब को चलाने में कोई परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन
Recruitment of non teaching staff in Sirsa CDLU, 38 posts will be filled under regular and 45 posts under HKRN
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिरसा की चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक कर्मचारियों की भर्ती को लेकर प्रदेश सरकार से अनुमति मिल गई है। ऐसे में विवि प्रशासन जल्द ही कार्यकारी परिषद की बैठक बुलाकर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। सीडीएलयू में 83 पदों पर गैर शिक्षक कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इनमें से नियमित तौर पर 38 और एचकेआरएन के तहत 45 पदों पर भर्ती होगी।

विज्ञापन


विवि प्रशासन की माने तो गैर शिक्षक कर्मचारियों की कमी के कारण काफी हद तक काम प्रभावित हो रहा है। इसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नई भर्ती होने से विश्वविद्यालय में रखरखाव से लेकर नई बनाए जानी वाली लैब को चलाने में कोई परेशानी नहीं होगी। विवि प्रशासन अब गैर शिक्षक कर्मचारियों की भर्ती के साथ शिक्षकों की भर्ती को लेकर भी कार्य योजना बना रहा है। दोनों की भर्ती को लेकर जल्द ही कार्यकारी परिषद की बैठक का आयोजन किया जाएगा, ताकि प्रक्रिया को शुरू किया जा सके।
विज्ञापन


यह हैं नियमित पद

  • परीक्षा नियंत्रक
  • अकाउंटेंट
  • लैब-टैक्निशियन
  • प्रोग्रामर
  • डिप्टी सुपरिटेंडेंट
  • सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट
  • असिस्टेंट
  • क्लर्क
  • सेनेटरी इंस्पेक्टर
  • लैब अटेंडेंट
  • चपरासी
  • माली

कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत

  • सुपरवाइजर
  • कंप्यूटर असिस्टेंट
  • डिस्पेंसरी अटेंडेंट
  • क्लर्क
  • ड्राइवर
  • चौकीदार
  • कुक
  • माली
  • चपरासी

अधिकारी के अनुसार
सरकार से विवि में गैर शिक्षक कर्मचारियों के पदों पर भर्ती को लेकर अनुमति मिली है। नियमित रूप और हरियाणा कौशल रोजगार निगम दोनों के अंतर्गत हमें कर्मचारियों की भर्ती करनी है। इसको लेकर जल्द ही कार्यकारी परिषद की बैठक बुलाई जाएगी। इन भर्ती की अनुमति मिलने से विवि प्रशासन प्रबंधन स्तर पर मजबूत होगा। - आरके बंसल, कुलसचिव , सीडीएलयू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed