फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ravana will reach the battle of queens, Kejriwal will also be seen soon

Sirsa News: रानियां के रण में पहुंचेंगे रावण, केजरीवाल भी जल्द आएंगे नजर

Fri, 20 Sep 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 20 Sep 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ravana will reach the battle of queens, Kejriwal will also be seen soon
सिरसा आजाद समाज पार्टी प्रमुख सांसद चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण रानियां में शुक्रवार को चौधरी रणजीत सिंह के साथ मंच साझा करते हुए नजर आएंगे। रणजीत सिंह का सीधा मुकाबला इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला से है। हालांकि आम आदमी पार्टी के हरमिंदर सिंह उर्फ हैप्पी रानियां भी चुनावी मैदान में मजबूती से डटे हुए हैं। चर्चाएं हैं कि उनके चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 24 सितंबर को प्रचार के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन

आप नेता अरविंद केजरीवाल का क्षेत्र में आना सिख और कंबोज बेल्ट को साधने का प्रयास होगा। दोनों बेल्ट पर किसान आंदोलन का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में भाजपा के प्रति नाराजगी को भुनाने का कार्य किया जाएगा। चौधरी रणजीत सिंह भी शुक्रवार को मंच से भाजपा से नाराज वोटर और कांग्रेस के चुप वोटर को साधने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे। रानियां के कांग्रेस के कद्दावर नेता अभी तक चुनाव से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि अभी तक कोई बड़ा उलटफेर देखने को नहीं मिला है।
विज्ञापन



रणजीत सिंह के लिए चुनौती बना हुआ रानियां को साधना

2019 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भाजपा के खिलाफ माहौल बनाकर चौधरी रणजीत सिंह को जीत हासिल हुई थी। चुनाव जीतने के बाद भाजपा के साथ मिलने की नाराजगी अभी भी रानियां की जनता में देखी जा सकती है। लोकसभा चुनाव में भाजपा में शामिल होकर हिसार से चुनाव लड़ना भी लोगों को अभी तक खटक रहा है। रणजीत सिंह को अपने मतदाता को पुन: साधने के लिए मेहनत करनी पड़ रही है। मौजूदा समय में बन रहे समीकरणों के हिसाब से रणजीत सिंह के लिए रानियां को साधना एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed